नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा के अंतर्गत भर्ती परीक्षा की घोषणा की है, स्वयं सेवी का 500 पद और 1715 पद महिला नगर सैनिको के लिए कुल 2215 पदों कि आधिसूचना 17 आप्रेल 2025 को जारी किया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाएगे इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, और आयु सीमा एवं शैक्षिक योग्यता से संबंधित शर्ते पूरी करनी होगी
नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा के अंतर्गतका विवरण को तालिका में प्रस्तुत किया गया है
विवरण | जानकारी |
परीक्षा विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) |
पद का नाम | नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ |
कुल पद | स्वयं सेवी का 500 पद 1715 पद महिला नगर सैनिक |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 17 अप्रैल 2025 से |
आवेदन की अंतिम तिथी | 30 मई 2025 तक |
लिखित परीक्षा | 20 जून 2025 (संभावित) |
आयु सीमा | 19 वर्ष से 40 वर्ष |
योग्यता | 5वी 8 वी 10 वी 12 वी पास |
अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
अधिसूचना | यहां क्लिक करें |
ऑनलाइन आवेदन | यहां क्लिक करें |
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें
नगर सेना के लिए शारीरिक अर्हता:
(क) ऊँचाई:
- 168 से.मी. या अधिक – सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए।
- 153 से.मी. या अधिक – कुछ विशेष जिलों (दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरिया, सरगुजा एवं जशपुर) की अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए।
- 158 से.मी. या अधिक – शेष जिलों की अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यर्थियों के लिए।
(ख) सीना (केवल पुरुषों के लिए):
- बिना फुलाए – 81 से.मी. (अ.जा./अ.ज.जा. के लिए 76 से.मी.)
- फुलाने पर – 86 से.मी.
- फुलाने और बिना फुलाने में कम से कम 5 से.मी. का अंतर आवश्यक है।
- इस नियम में कोई छूट नहीं मिलेगी। (महिला अभ्यर्थियों को सीना मापने से मुक्त रखा गया है।)
(ग) शारीरिक अपंगता:
- अभ्यर्थी नाक, पैर, फ्लैट फूट आदि में शारीरिक रूप से अपूर्ण नहीं होना चाहिए।
- यह अर्हता सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।
- सभी अभ्यर्थी चिकित्सकीय दृष्टि से योग्य होने चाहिए।
शारीरिक दक्षता परीक्षा:
पुरुषों के लिए:
क्रम | परीक्षण | कुल अंक |
---|---|---|
01 | 100 मीटर दौड़ | 25 |
02 | 800 मीटर दौड़ | 25 |
03 | लंबी कूद | 25 |
04 | ऊँची कूद | 25 |
योग अंक | 100 |
महिलाओं के लिए:
क्रम | परीक्षण | कुल अंक |
---|---|---|
01 | 800 मीटर दौड़ | 50 |
02 | लंबी कूद | 25 |
03 | ऊँची कूद | 25 |
योग अंक | 100 |
महत्वपूर्ण शर्तें:
- हर अभ्यर्थी को सभी परीक्षणों में भाग लेना अनिवार्य है।
- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक, अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 40% अंक आवश्यक।
- केवल एक अवसर दिया जाएगा।
- प्रदर्शन से असंतुष्ट होने पर चयन समिति के समक्ष अपील की जा सकती है।
लिखित परीक्षा (द्वितीय चरण):
परीक्षा का विवरण:
- शारीरिक दक्षता टेस्ट में निर्धारित न्यूनतम अंक या उससे अधिक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा (द्वितीय चरण) में शामिल किया जाएगा।
- यह परीक्षा 100 अंकों की होगी।
- समय सीमा: 2 घंटे।
प्रश्न पत्र में शामिल विषय:
- सामान्य ज्ञान
- बुद्धि क्षमता
- विश्लेषण क्षमता
- गणित के प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रकार के)
योग्यता अंक:
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक (यानि 50 अंक) लाना अनिवार्य।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक (यानि 40 अंक) लाना अनिवार्य।
DISCLAIMER (अस्वीकरण):
यह दस्तावेज़/जानकारी केवल सामान्य सूचना हेतु तैयार की गई है। इसमें दी गई शारीरिक अर्हता, शारीरिक दक्षता परीक्षा, तथा लिखित परीक्षा संबंधी विवरण संबंधित भर्ती अधिसूचना के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। यद्यपि इसे यथासंभव सटीक और अद्यतन रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी आधिकारिक अधिसूचना या वेबसाइट को ही अंतिम रूप से मान्य माना जाएगा।
उम्मीदवारों से निवेदन है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूर्ण विवरण, नियम एवं शर्तें ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। इस दस्तावेज़ में दी गई जानकारी के आधार पर किसी भी प्रकार की त्रुटि या नुकसान के लिए लेखक/प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होगा।