RRB ALP Recruitment 2026: A Golden Opportunity for 11,127 Posts in the Railways

भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। Railway RRB ALP Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 11,127 पदों के लिए जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो Assistant Loco Pilot (ALP) के रूप में देश की सेवा करना चाहते हैं।

Railway RRB ALP 2026 Online Form भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। 11,000 से अधिक रिक्तियां होना इस साल की सबसे बड़ी Government Job भर्तियों में से एक है।

RRC ALP Recruitment 2026 का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) मंत्रालय: रेल मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of Railways, Government of India)
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot – ALP)
पद11,127
ऑनलाइन आवेदन शुरू12-04-2025
आवेदन की अंतिम तिथी11-05-2025 (रात 23:59 बजे तक)
परीक्षा केन्द्रउम्मीदवारों को परीक्षा के शहर और तारीख के बारे में जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले दी जाएगी ।
लिखित परीक्षा तिथीRRC ALP 2026 की इस भर्ती के लिए सीबीटी-1, सीबीटी-2 और सीबीएटी की तिथियां आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों पर नियत समय पर प्रकाशित की जाएंगी ।

RRB ALP Recruitment – ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण

क्रमांकट्रेड / योग्यतासंबंधित क्षेत्र
1FitterMechanical
2ElectricianElectrical
3Instrument MechanicElectrical / Electronics
4Millwright / Maintenance MechanicMechanical
5Mechanic (Radio / TV)Electronics
6Electronics MechanicElectronics
7Mechanic (Motor Vehicle)Automobile
8WiremanElectrical
9Tractor MechanicAutomobile / Mechanical
10Armature & Coil WinderElectrical
11Diesel MechanicMechanical
12Heat Engine MechanicMechanical
13TurnerMechanical
14MachinistMechanical

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

क्रमांकयोग्यताविवरण
110वीं + ITIउम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो और संबंधित ट्रेड (जैसे Fitter, Electrician, Diesel Mechanic आदि) में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।
2डिप्लोमाउम्मीदवार के पास Mechanical / Electrical / Electronics / Automobile Engineering में 3 वर्ष का Diploma होना चाहिए।
3डिग्रीउम्मीदवार के पास Mechanical / Electrical / Electronics / Automobile Engineering में Degree भी हो सकती है।

विशेष नोट (Important Notes):

  • अंतिम परिणाम का इंतज़ार: जो उम्मीदवार अपनी निर्धारित शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता के अंतिम परिणाम (Result) की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं ।
  • मान्यता: सभी तकनीकी योग्यताएं किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए ।
  • मेडिकल मानक: इस पद के लिए ए-1 (A-1) मेडिकल मानक और शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है ।

आयु सीमा (Age Limit)

विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु30 वर्ष

ध्यान दें–

  • आयु की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।
  • अन्य आरक्षित श्रेणियों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतन संरचना (Salary Structure)

विवरणजानकारी
वेतन स्तर (Pay Level)7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार स्तर – 2 (Level – 2)
प्रारंभिक वेतन (Initial Pay)₹19,900/- प्रति माह
अन्य लाभनिर्धारित भत्ते (Allowances) नियमानुसार देय होंगे

चयन प्रक्रिया के चरण RRB ALP Recruitment

RRB Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य और सक्षम उम्मीदवारों का चयन करना है।

1. CBT-1 (Computer Based Test – प्रथम चरण)

सबसे पहले उम्मीदवारों को CBT-1 परीक्षा देनी होती है। यह एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, जिसमें गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान तथा सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

स्क्रीनिंग टेस्ट

  • अवधि: 60 मिनट ।
  • प्रशन: 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रत्येक 1 अंक का) ।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा ।
  • विषय: गणित, मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता

2. CBT-2 (Computer Based Test – द्वितीय चरण)

CBT-1 में सफल उम्मीदवार CBT-2 परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा दो भागों में होती है। भाग-A में गणित, तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान और इंजीनियरिंग से जुड़े प्रश्न होते हैं, जबकि भाग-B उम्मीदवार के ट्रेड या तकनीकी विषय से संबंधित होता है। इस चरण में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। CBT-1 में मेरिट के आधार पर कुल रिक्तियों के 15 गुना उम्मीदवारों को इस चरण के लिए बुलाया जाता है ।

इसमें दो भाग होते हैं:

  • भाग-ए (Part-A): इसमें 90 मिनट में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं । अंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए केवल इसी भाग के अंकों को गिना जाता है ।
  • भाग-बी (Part-B): यह 60 मिनट की परीक्षा है जिसमें 75 प्रश्न होते हैं । यह केवल एक योग्यता परीक्षा (Qualifying Test) है जिसमें सभी के लिए 35% अंक लाना अनिवार्य है ।

3. CBAT (Computer Based Aptitude Test)

CBT-2 में योग्य उम्मीदवारों को CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट) देना होता है। यह परीक्षा विशेष रूप से लोको पायलट पद के लिए उम्मीदवार की मानसिक क्षमता, ध्यान और प्रतिक्रिया क्षमता को जांचने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

CBT-2 के भाग-ए में सफल उम्मीदवारों (रिक्तियों का 8 गुना) को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है ।

  • यह परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी में होती है ।
  • इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है ।
  • अर्हता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक टेस्ट बैटरी में न्यूनतम 42 अंकों का टी-स्कोर (T-Score) प्राप्त करना अनिवार्य है ।

4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

CBAT में सफल उम्मीदवारों को Document Verification (DV) के लिए बुलाया जाता है। इस चरण में उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है। CBT-2 (भाग-ए) के 70% वेटेज और CBAT के 30% वेटेज के आधार पर तैयार मेरिट के अनुसार उम्मीदवारों को दस्तावेज़ों की जाँच के लिए बुलाया जाता है । उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होते हैं

5. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

अंतिम चरण में उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होता है। ALP पद के लिए A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड जरूरी होता है, जिसमें अच्छी दृष्टि और शारीरिक फिटनेस अनिवार्य होती है।

आवेदन शुल्क विवरण (Fee Details)

श्रेणी / समुदायशुल्क (रु.)रिफंड (CBT-1 में शामिल होने पर)
सामान्य (UR), OBC और EWS500/- बैंक शुल्क काटकर 400/- रु. वापस कर दिए जाएंगे।
SC, ST, पूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC250/- लागू बैंक शुल्क काटकर 250/- रु. (पूरा शुल्क) वापस कर दिया जाएगा।

RRB ALP महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
रोजगार समाचार में सूचना की तारीख29-03-2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख12-04-2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख11-05-2025 (रात 23:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि13-05-2025 (रात 23:59 बजे तक)
आवेदन सुधार (Modification Window)14-05-2025 से 23-05-2025 तक

विशेष ध्यान दें:

  • संशोधन शुल्क: यदि आप अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं (खाता विवरण और चुने गए RRB ALP को छोड़कर), तो आपको 250/- रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा ।
  • अंतिम समय: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और वेबसाइट ट्रैफ़िक से बचने के लिए समय से पहले आवेदन कर दें

अधिकारिक वेबसाइट और आवेदन लिंक्स

विवरण (Description)आधिकारिक लिंक (Official Links)
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
ऑनलाइन आवेदन लिंकClick Here
आधिकारिक सूचनाClick Here
JOIN TELEGRAM PAGEClick Here
newjobsearch.in

Leave a Comment