छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर द्वारा रसायनज्ञ पदों की भर्ती परीक्षा (PCH25) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 16 अक्टूबर 2025 और अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 (सायं 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। आवेदन में त्रुटि सुधार 15 से 17 नवंबर 2025 तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 11 जनवरी 2026 (रविवार) को पूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 को व्यापम वेबसाइट पर जारी होंगे। परीक्षा का आयोजन राज्य के 5 संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रसायनज्ञ भर्ती 2025 विवरण को तालिका में प्रस्तुत किया गया है
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल |
| पद का नाम | रसायनज्ञ भर्ती |
| पद | 13 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16-10-2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथी | 14-11-2025 |
| परीक्षा केन्द्र | 5 संभागीय मुख्यालयों में |
| लिखित परीक्षा | 11-01-2026 |
| शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन शास्त्र या भौतिक शास्त्र में स्नातक उपाधि होना आवश्यक है। यह योग्यता रसायनज्ञ पद के लिए अनिवार्य है और संबंधित विषय में मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। |
| Age Limit (आयु सीमा) | आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों एवं प्रावधानों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। आरक्षित वर्गों को शासन के नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा। |
| आवेदन शुल्क | रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने पर परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹350, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए ₹250, तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। |
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
| अधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| अधिसूचना | Click here |
| ऑनलाइन आवेदन | Click here |
| Join Telegram Channel | Click here |
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न जारी
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रसायनज्ञ भर्ती 2025 – चयन प्रक्रिया
- परीक्षा प्रकार: लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (Objective Type) पर आधारित होगी।
- चयन प्रक्रिया: पूर्ण रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी।
- कुल अंक: परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
- कुल प्रश्न: प्रश्नों की संख्या 100 होगी।
- भाग (1): सामान्य अध्ययन
- कुल प्रश्न: 25
- कुल अंक: 25
- सामान्य ज्ञान: 15 अंक
- छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान: 10 अंक
- भाग (2): विषय आधारित प्रश्न
- विषय: पर्यावरण, प्रौद्योगिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान
- कुल प्रश्न: 75
- कुल अंक: 75
- परीक्षा पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान विधि और नियम
- विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, नवा रायपुर की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- आधिकारिक वेबसाइट: https://vyapamcg.cgstate.gov.in
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रसायनज्ञ भर्ती 2025 – परीक्षा पाठ्यक्रम
रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी — भाग-1 (सामान्य अध्ययन) और भाग-2 (विषय आधारित प्रश्न)।
भाग-1: सामान्य अध्ययन (25 अंक)
इसमें दो खंड होंगे —
- सामान्य ज्ञान (15 अंक): भारत का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन, भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल, संविधान और राज्य व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भारतीय दर्शन, कला, साहित्य और संस्कृति, समसामयिक घटनाएं एवं खेल, और पर्यावरण विषय शामिल हैं।
- छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (10 अंक): छत्तीसगढ़ का इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, भूगोल, जलवायु, जनगणना, पुरातत्व, पर्यटन, साहित्य, संगीत, कला, संस्कृति, जनजातीय परंपराएं, अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक ढांचा, उद्योग, खनिज, ऊर्जा, पर्यावरण तथा समसामयिक घटनाएं सम्मिलित होंगी।
भाग-2: विषय आधारित प्रश्न (75 अंक)
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल यह भाग पाँच विषयों से संबंधित होगा —
- पर्यावरण (15 अंक): पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता, प्रदूषण के प्रकार, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
- प्रौद्योगिकी (15 अंक): विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की नीतियाँ, आईटी, कंप्यूटर, ऊर्जा, कृषि तकनीक, बायोटेक्नोलॉजी, और स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी विकास।
- रसायन विज्ञान (15 अंक): रासायनिक अभिक्रियाएँ, pH मापन, धातु एवं अधातु, खनिज, अम्ल-क्षार, प्रयोगशाला विधियाँ और रासायनिक यौगिकों का उपयोग।
- भौतिक विज्ञान (15 अंक): ऊर्जा के स्रोत, प्रकाश का अपवर्तन, परावर्तन, लेंस, विद्युत धारा, चुम्बकीय प्रभाव, और विद्युत मोटर से संबंधित सिद्धांत।
- जीव विज्ञान (15 अंक): पोषण, स्वसन, परिसंचरण, उत्सर्जन, नियंत्रण एवं समन्वय, प्रजनन, आनुवांशिकता, डीएनए, और जैविक विकास से संबंधित मूल सिद्धांत।
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रसायनज्ञ भर्ती PCH25: शानदार अवसर के साथ आवेदन शुरू

- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर केमिस्ट भर्ती परीक्षा 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ और विवरण

- मुद्रण विभाग भर्ती 2025: सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन

- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भर्ती 2025 : ऑनलाइन आवेदन तिथियां और त्रुटि सुधार जानकारी

- Directorate of Health Services Recruitment 2025: Online Applications Open at CG Vyapam

- छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2025 : स्थायी नौकरी का सुनहरा अवसर

