Indian Oil Corporation limited(LOCL) ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2026

Indian Oil Corporation limited (LOCL) ने वर्ष 2026 के लिए ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 501 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण का शानदार अवसर प्रदान करती है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 दिसंबर 2025 सुबह 10ः00 बजे से आवेदन कर सकते है।ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 शाम 5ः00 बजे निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया संबंधित ट्रेड/विषय के अनुसार तय मानदंडों पर आधारित होगी।आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। यह अवसर सरकारी क्षेत्र में करियर शुरू में करियर शुरू करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Indian Oil Corporation limited(LOCL)विवरण को तालिका में प्रस्तुत किया गया है

विवरणजानकारी
संस्था का नामIndian Oil Corporation limited(LOCL)
पद का नामApprentices Trainee
पद501
ऑनलाइन आवेदन शुरू27-12-2025
आवेदन की अंतिम तिथी12-01-2025
परीक्षा केन्द्रAll india
लिखित परीक्षा तिथी
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)Indian Oil Corporation Limited भर्ती 2026 में ट्रेड अप्रेंटिस के लिए मैट्रिक + 2 वर्ष ITI, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित शाखा में 3 वर्ष डिप्लोमा (50%/45%), ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए स्नातक (50%/45%) तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं आवश्यक है
Age Limit (आयु सीमा)सामान्य / UR / EWS वर्ग: न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष।
SC / ST वर्ग: न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 29 वर्ष (5 वर्ष की आयु में छूट)।
OBC-NCL वर्ग: न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष (3 वर्ष की आयु में छूट)।
PwBD (सामान्य): न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 34 वर्ष (10 वर्ष की आयु में छूट)।
PwBD (SC / ST): न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 39 वर्ष (15 वर्ष की आयु में छूट)।
PwBD (OBC-NCL): न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष (13 वर्ष की आयु में छूट)।
आवेदन शुल्कOLCL अप्रेंटिस पदों के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन कर सकतेहै। उम्मीदवार NAPS/NATS पोर्टल के माध्यम से बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से लाभ कारी है जो बिना आर्थिक बोझ के सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप का अवसर प्राप्त करना चाहते हैं।

नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

वेतन / स्टाइपेंड विवरण

अप्रेंटिस भर्ती 2026 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रति माह ₹4,500 की राशि Board of Apprenticeship Training (BOAT) द्वारा Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त शेष स्टाइपेंड राशि IOCL द्वारा दी जाएगी तथा सभी ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹2,500 प्रतिमाह मिसलेनियस खर्च के रूप में भी प्रदान किए जाएंगे।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस को BOAT के माध्यम से ₹4,000 प्रतिमाह DBT द्वारा तथा शेष राशि IOCL द्वारा दी जाएगी। इनके लिए भी ₹2,500 प्रतिमाह अतिरिक्त मिसलेनियस खर्च निर्धारित है।

ट्रेड अप्रेंटिस को Apprentices Act, 1961/1973 एवं Apprentices Rules, 1992/2019 के अंतर्गत निर्धारित दरों के अनुसार पूरा स्टाइपेंड IOCL द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें भी ₹2,500 प्रतिमाह अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

स्टाइपेंड की केंद्रीय सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि केवल प्रथम प्रशिक्षण अवधि के लिए ही मान्य होगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Indian Oil Corporation Limited (IOCL) अप्रेंटिस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के अनुसार तैयार होगी।

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो अधिक आयु (पहले जन्मतिथि वाला) उम्मीदवार वरीय होगा। जन्मतिथि भी समान होने पर मैट्रिक में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। पहली बार अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता मिलेगी।

मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल में सफल उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का ऑफर जारी किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण पर हुए खर्च के लिए अधिकतम ₹3,000 तक की प्रतिपूर्ति रसीद प्रस्तुत करने पर की जाएगी।

सामान्य जानकारी / निर्देश

Indian Oil Corporation Limited (IOCL) अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में टेक्नीशियन, ग्रेजुएट व ट्रेड अप्रेंटिस की नियुक्ति करेगा। आरक्षण संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के नियमों अनुसार लागू होगा। PwBD के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देश मान्य होंगे, पर Discipline Code 101–111 में PwBD पात्र नहीं हैं। उम्मीदवार केवल एक ही डिसिप्लिन कोड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अस्थायी होगा और प्रमाणपत्र सत्यापन व मेडिकल फिटनेस अनिवार्य है। गलत जानकारी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द होगी। अप्रेंटिसशिप पूर्ण होने पर नियमित नौकरी का दावा नहीं होगा। सभी सूचनाएँ केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

Indian Oil Corporation Limited अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं— विज्ञापन जारी होने की तिथि 27 दिसंबर 2025 है। आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 सुबह 10:00 बजे से NAPS/NATS पोर्टल पर शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 शाम 5:00 बजे है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस फॉर्म सबमिशन की अंतिम तिथि भी 12 जनवरी 2026 शाम 5:00 बजे निर्धारित है। आयु एवं शैक्षणिक योग्यता के लिए कटऑफ तिथि 31 दिसंबर 2025 होगी। दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचित की जाएगी। अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण की अवधि 12 माह रहेगी।

Indian Oil Corporation limited(LOCL)महत्वपूर्ण लिंक

अधिकारिक वेबसाइटClick here
अधिसूचनाClick here
ऑनलाइन आवेदनClick here
Join Telegram ChannelClick here

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Indian Oil Corporation Limited अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़े प्रमुख प्रश्न–उत्तर:

प्रश्न 1: क्या लिखित परीक्षा/इंटरव्यू होगा?
उत्तर: नहीं, चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा।

प्रश्न 2: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

प्रश्न 3: आवेदन कहाँ से करना है?
उत्तर: NAPS/NATS पोर्टल से ऑनलाइन।

प्रश्न 4: आयु की गणना किस तिथि से होगी?
उत्तर: 31-12-2025 के अनुसार।

प्रश्न 5: क्या एक से अधिक डिसिप्लिन कोड में आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल एक ही कोड मान्य है।

प्रश्न 6: मेरिट कैसे बनेगी?
उत्तर: योग्यता परीक्षा के अंकों के प्रतिशत से।

प्रश्न 7: समान अंक होने पर किसे वरीयता?
उत्तर: अधिक आयु वाले को।

प्रश्न 8: PwBD के लिए क्या नियम हैं?
उत्तर: भारत सरकार के दिशा-निर्देश लागू होंगे।

प्रश्न 9: दस्तावेज़ सत्यापन होगा?
उत्तर: हाँ, मेरिट के बाद अनिवार्य है।

प्रश्न 10: मेडिकल टेस्ट जरूरी है?
उत्तर: हाँ, प्री-एंगेजमेंट मेडिकल अनिवार्य है।

प्रश्न 11: प्रशिक्षण अवधि कितनी है?
उत्तर: 12 माह।

प्रश्न 12: अप्रेंटिसशिप के बाद नौकरी मिलेगी?
उत्तर: नहीं, नियमित नौकरी की कोई गारंटी नहीं।

newjobsearch.in

Leave a Comment