Bank of india (BIO) Apprentices Trainee के अंदर्गत कुल 400 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमेत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 01 दिसंबर 2025 को जारी किया गाया है। आयु सीमा और शैक्षिणिक योग्यता की गणना की प्रासंगिक तिथि 01.12.2025 निर्धारित है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 दिंसंबर 2025 ले शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है। इच्छुक अभ्यार्थियों को निर्धारित समय -सीमा के भीतर आधिकारिक माध्यम से आवेदन करना होगा।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाईन परीक्षा शामिल होगी, जिसकी संभावित तिथि बाद में सूचित की जाएगी। यह भर्ती बैंकिग क्षेत्र में करियर शुरू करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है। उम्मीदवारों को सहाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवशयक पात्रता शार्तो को पूर करें ।
Bank of india (BIO) विवरण को तालिका में प्रस्तुत किया गया है
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | Bank of india (BIO) |
| पद का नाम | Apprentices Trainee |
| पद | 400 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 25-12-2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथी | 10-01-2025 |
| परीक्षा केन्द्र | All india |
| लिखित परीक्षा तिथी | – |
| शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास किसी मान्याता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी बी विषय में स्नातक डिग्री या केंन्द्र सरकार द्वारा मान्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवश्यक योग्यता के अनुसार स्नातक डिग्री 01-04-2021 से 01-12-2025 के बीच उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार स्नातक के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण या नौकरी का अनुभव रखते हैं, इस अप्रेंटिसशिप के पात्र नहीं होंगै। |
| Age Limit (आयु सीमा) | न्यूनतम आयु 20 वर्ष अधिकतम आयु 28 वर्ष SC/ST आयु छूट: 5 वर्ष OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) आयु छूट: 3 वर्ष PwBD (दिव्यांग) आयु छूट: 10 वर्ष नोट: 28 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा केवल General और EWS श्रेणी पर लागू है |
| आवेदन शुल्क | PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: ₹400/- + GST SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार: ₹600/- + GST अन्य सभी उम्मीदवार: ₹800/- + GST नोट: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। |
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
Bank of india (BIO) Apprentices 2025-26: Salary / Stipend विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत चयनित अप्रेंटिस को कुल ₹13000/- प्रति माह स्टाइपोंड प्रदान किया जाएगा। इसमें से 8500/- प्रति माह बैक ऑप इंडिया द्वारा दिया जाएगा, जबकि 4500/- प्रति माह भारत सरकार की ओर से स्टाईपोंजरी सहायता के रूप में मिलेगा। बैंक का हिस्सा प्रतेक माह अप्रेंटिस के सेविग बैक अकाउंट में जमा किया जाएगा, अनधिकृत अवकाश की कटाैती लागू होगी।
Bank of india (BIO) Apprentices Recruitment 2025-26 : चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों (Stages) में किया जाएगा, ताकि योग्य और उपयुक्त अभ्यर्थियों का निष्पक्ष चयन सुनिश्चित किया जा सके। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और बैंक के नियमों के अनुसार होगी।
चरण 1 : ऑनलाइन लिखित परीक्षा
ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे। परीक्षा चार भागों में विभाजित होगी:
- सामान्य / वित्तीय जागरूकता: 25 प्रश्न – 25 अंक
- अंग्रेज़ी भाषा: 25 प्रश्न – 25 अंक (केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का)
- गणितीय एवं तार्किक योग्यता (Quantitative & Reasoning Aptitude): 25 प्रश्न – 25 अंक
- कंप्यूटर ज्ञान: 25 प्रश्न – 25 अंक
अंग्रेज़ी भाषा को छोड़कर बाकी सभी टेस्ट द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेज़ी) में उपलब्ध होंगे। न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (Qualifying Marks) बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। SC/ST/OBC/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
चरण 2 : स्थानीय भाषा परीक्षा
Bank of india (BIO) जो उम्मीदवार ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में उम्मीदवार की उस राज्य की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता की जाँच की जाएगी, जहाँ से उसने आवेदन किया है।
भाषा परीक्षा से छूट
वे उम्मीदवार जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा का अध्ययन किया हो और उसका प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकें, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा से छूट दी जाएगी।
अंतिम मेरिट सूची
अंतिम चयन के लिए राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यह सूची ऑनलाइन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अवरोही क्रम (Descending Order) में बनेगी।
टाई-ब्रेकिंग नियम
यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो आयु में वरिष्ठ उम्मीदवार (जन्म तिथि के आधार पर) को मेरिट में ऊपर स्थान दिया जाएगा।
दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल फिटनेस
चयनित उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ों के साथ स्वप्रमाणित प्रतियाँ प्रस्तुत करनी होंगी। इसके बाद उम्मीदवार को बैंक के मानकों के अनुसार चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किया जाना अनिवार्य होगा।
Bank of India Apprentices Recruitment 2025-26 : आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवारों को National Apprenticeship Training Scheme (NATS) पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। सबसे पहले उम्मीदवार को NATS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Student Register / Login” सेक्शन के अंतर्गत अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद, यूज़र आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद “Apply against advertised vacancies” विकल्प पर जाकर Bank of India द्वारा जारी अप्रेंटिसशिप विज्ञापन के विरुद्ध आवेदन करें। NATS पोर्टल पर आवेदन करने के 48 घंटे के भीतर, पात्र उम्मीदवारों को से एक ई-मेल प्राप्त होगा।
इसके बाद उम्मीदवार को “Application cum Examination Fee Form” भरना होगा, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, ज़ोन का चयन, श्रेणी और PwBD स्थिति जैसी जानकारी देनी होगी। अगला चरण आवश्यक परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है। आवेदन के दौरान जारी Enrolment ID को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
शुल्क भुगतान सफल होने के बाद, 48 घंटे के भीतर उम्मीदवार को भरा हुआ आवेदन फॉर्म ई-मेल द्वारा प्राप्त होगा। आवेदन प्रक्रिया 25.12.2025 से 10.01.2026 तक चलेगी। ध्यान रखें कि परीक्षा शुल्क BFSI SSC में जमा होने के बाद ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा। सहायता के लिए हेल्प मैनुअल देखें या ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें।
Bank of India Apprentice Recruitment 2025-26 : महत्वपूर्ण लिंक
| अधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| अधिसूचना | Click here |
| ऑनलाइन आवेदन | Click here |
| Join Telegram Channel | Click here |
Bank of India Apprentice Recruitment 2025 – FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. BOI Apprentice Recruitment 2025 क्या है?
यह बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अप्रेंटिस अधिनियम के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देने हेतु निकाली गई भर्ती है।
Q2. कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 400 अप्रेंटिस पद उपलब्ध हैं।
Q3. आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
आवेदन केवल NATS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
Q4. आवेदन की तिथियाँ क्या हैं?
आवेदन की अवधि 25.12.2025 से 10.01.2026 तक है।
Q5. शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।
Q6. आयु सीमा कितनी है?
न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट लागू)।
Q7. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।
Q8. स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
चयनित अप्रेंटिस को कुल ₹13,000/- प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Q9. क्या यह स्थायी नौकरी है?
नहीं, यह केवल प्रशिक्षण (Apprenticeship) है, इसमें स्थायी नियुक्ति की गारंटी नहीं है।

- KVS NVS Admit Card 2026 जारी – यहाँ से डाउनलोड करें

- CG Vyapam – Laboratory Assistant Sampler Grade-2 Recruitment Examination (PLII25): Online Application Notification

- CUET UG 2026: 12वीं के बाद कॉलेज एडमिशन का नया रास्ता

- NCERT Non Teaching Recruitment 2026 – 173 पदों पर भर्ती

- RRB Isolated Category 08/2025 Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ

- Indian Oil Corporation limited(LOCL) ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2026
