CG Nursing Recruitment 2026 – संविदा भर्ती आवेदन शुरू

CG Nursing Recruitment 2026 के तहत छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में विभिन्न तृतीय श्रेणी के पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में कार्यालय अधीक्षक, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2/लेखापाल, स्टोर कीपर, वार्डन और सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न पद शामिल हैं। भर्ती बलरामपुर, बैकुंठपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कुरूद-धमतरी, नवा रायपुर और पुसौर-रायगढ़ के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों के लिए है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होकर 23 अगस्त 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, आरक्षण और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जरूर जांचें

CG Nursing Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाकार्यालय आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर, अटल नगर
भर्ती का नामCG Nursing Recruitment 2026 – नर्सिंग महाविद्यालय संविदा भर्ती
कुल पद81
आवेदन शुरू17 अगस्त 2026
अंतिम तिथि23 अगस्त 2026
आवेदन मोडऑनलाइन (Online)
प्रशिक्षण अकादमी
प्रशिक्षण अवधि
स्टाइपेंड₹18,000 से ₹35,165 प्रति माह (पद के अनुसार)।

शैक्षणिक योग्यता – पद के अनुसार

क्र.पद का नामशैक्षणिक योग्यता
1कार्यालय अधीक्षकस्नातक या 10+2 + छत्तीसगढ़ मान्यता प्राप्त संस्थान से MOM डिप्लोमा + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा + निर्धारित टाइपिंग योग्यता
2स्टेनोग्राफर ग्रेड-3स्नातक या 10+2 + MOM डिप्लोमा; हिंदी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफी 100 शब्द प्रति मिनट; 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा
3सहायक ग्रेड-1स्नातक या 10+2 + MOM डिप्लोमा + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा + 5,000 Key Depression/घंटा की टाइपिंग गति
4सहायक ग्रेड-2/लेखापालस्नातक या 10+2 + MOM डिप्लोमा + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा + 5,000 Key Depression/घंटा
5स्टोर कीपरस्नातक या 10+2 + MOM डिप्लोमा + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा + 5,000 Key Depression/घंटा
6वार्डनB.Sc. Nursing या Post Basic B.Sc. Nursing; केंद्रीय/छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन
7सहायक ग्रेड-3स्नातक या 10+2 + MOM डिप्लोमा + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा + 5,000 Key Depression/घंटा

कुल पद (Vacancy)

क्र.पद का नामकुल पद
1कार्यालय अधीक्षक9
2स्टेनोग्राफर ग्रेड-39
3सहायक ग्रेड-19
4सहायक ग्रेड-2/लेखापाल18
5स्टोर कीपर9
6वार्डन9
7सहायक ग्रेड-318
कुलसभी पद81 पद

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (Non-Creamy Layer) अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • महिला अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार अधिकतम 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. आवेदनों की जांच – प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच कर अनंतिम प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी।
  2. दावा-आपत्ति – निर्धारित अवधि में ऑनलाइन दावा/आपत्ति आमंत्रित की जाएगी।
  3. शॉर्टलिस्टिंग – प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद कौशल परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।
  4. कौशल परीक्षा – पद क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 एवं 7 के लिए कौशल परीक्षा आयोजित होगी।
  5. दस्तावेज सत्यापन – मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  6. अंतिम चयन सूची – दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी।

कौशल परीक्षा की निर्धारित तिथि: 16 सितंबर 2026।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण-पत्र
  • छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • अनुभव प्रमाण-पत्र, यदि पद के लिए आवश्यक हो
  • कंप्यूटर/टाइपिंग/स्टेनोग्राफी प्रमाण-पत्र, संबंधित पद के अनुसार
  • नर्सिंग पंजीयन प्रमाण-पत्र — वार्डन पद के लिए
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि आवेदन/विज्ञापन में मांगा गया हो

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू17 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि23 अगस्त 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार24 से 25 अगस्त 2026
अनंतिम प्रावीण्य सूची जारी31 अगस्त 2026
ऑनलाइन दावा-आपत्ति1 से 3 सितंबर 2026
दावा-आपत्ति निराकरण7 सितंबर 2026
कौशल परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट सूची10 सितंबर 2026
कौशल परीक्षा16 सितंबर 2026
दस्तावेज सत्यापन21 से 23 सितंबर 2026
चयनित/प्रतीक्षा सूची जारी25 सितंबर 2026

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF)डाउनलोड करें
JOIN TELEGRAM PAGEClick Here

आवेदन कैसे करें?

CG Nursing Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएँ: ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
  2. संबंधित भर्ती के Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  4. पद के अनुसार आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
  5. आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें।
  6. फॉर्म को Final Submit करें।
  7. आवेदन जमा करने के बाद आवेदन पत्र/रसीद का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें
  8. प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026 है।

Leave a Comment