Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026

भारत सरकार के आयकर विभाग (Income Tax ), ओडिशा क्षेत्र ने वर्ष 2026 के लिए स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य एवं मेधावी खिलाड़ियों से Tax Assistant, Stenographer Grade-II और Multi-Tasking Staff (MTS) के कुल 12 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने या पदक जीतने का प्रमाण होना चाहिए।

Income Tax Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी और निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेजना होगा। चयन खेल उपलब्धियों, दस्तावेज़ सत्यापन तथा संबंधित पद के लिए आवश्यक कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सरकारी नौकरी के साथ खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है।

Indian Navy Recruitment 2027: का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामभारत सरकार के आयकर विभाग (Income Tax )
पद का नामAssistant, Stenographer Grade-II और Multi-Tasking Staff (MTS)
पद12 पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू05 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथी31 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट)
लिखित परीक्षा / PET / ट्रेड टेस्टभी परीक्षा/स्किल टेस्ट की तारीख घोषित नहीं हुई है।

पदों का विवरण

पद का नामरिक्तियां
Tax Assistant07
Stenographer Grade-II01
Multi-Tasking Staff (MTS)04
कुल पद12

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Tax Assistantकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) तथा Data Entry Speed 8000 Key Depressions प्रति घंटा
Stenographer Grade-II12वीं पास, 80 शब्द प्रति मिनट की डिक्टेशन तथा अंग्रेज़ी में 50 मिनट या हिंदी में 65 मिनट का ट्रांसक्रिप्शन
Multi-Tasking Staff (MTS)10वीं (मैट्रिक) पास

आयु सीमा (Age Limit)

पदआयु सीमा
Tax Assistant18–27 वर्ष
Stenographer Grade-II18–27 वर्ष
Multi-Tasking Staff18–25 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवार (General / OBC / EWS / SC / ST / Women)कोई आवेदन शुल्क नहीं

वेतन (Salary)

पदवेतन स्तरवेतन
Tax AssistantPay Level-4₹25,500 – ₹81,100
Stenographer Grade-IIPay Level-4₹25,500 – ₹81,100
Multi-Tasking StaffPay Level-1₹18,000 – ₹56,900

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। इस भर्ती में किसी भी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया की शुरुआत उम्मीदवारों द्वारा आवेदन पत्र में दी गई खेल उपलब्धियों (Sports Achievements) के मूल्यांकन से होगी। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, इंटर-यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया तथा अन्य मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Tax Assistant और Stenographer Grade-II पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अनिवार्य स्किल टेस्ट देना होगा। Tax Assistant पद के लिए Data Entry Speed Test आयोजित किया जाएगा, जबकि Stenographer Grade-II पद के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट (डिक्टेशन एवं ट्रांसक्रिप्शन) लिया जाएगा। इन स्किल टेस्ट में सफल होना आवश्यक है।

Multi-Tasking Staff (MTS) पद के लिए किसी प्रकार का स्किल टेस्ट या लिखित परीक्षा नहीं होगी। इस पद पर चयन उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।

स्किल टेस्ट एवं मेरिट के बाद चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता, आयु, खेल प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच होगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी। आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा मेडिकल परीक्षण या अन्य औपचारिकताएँ भी कराई जा सकती हैं। अंतिम नियुक्ति विभाग द्वारा जारी नियमों एवं पात्रता शर्तों के अनुसार की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार:-

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 10 अगस्त 2026)।
  • आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट जारी की जाएगी।
  • इसके बाद Skill Test (Tax Assistant और Stenographer के लिए) की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
  • MTS पद के लिए खेल उपलब्धियों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

विवरणतिथि
नोटिफिकेशन जारी05 जून 2026
आवेदन शुरू05 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि10 अगस्त 2026
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट)

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट)
आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF)डाउनलोड करें
JOIN TELEGRAM PAGEClick Here

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

Income Tax Department Sports Quota Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके बाद निर्धारित आवेदन प्रपत्र (Application Form) को साफ एवं सही जानकारी के साथ भरें। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, खेल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) प्रतियां संलग्न करें।

सभी दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र को एक बंद लिफाफे में रखें और लिफाफे पर “Application for appointment of meritorious sportsperson in Income Tax Department, Odisha Region-2026” अवश्य लिखें। इसके बाद आवेदन को केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन भेजना सुनिश्चित करें।


Leave a Comment