MP Apex Bank Recruitment 2026: 2076 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक यानी MP Apex Bank में 2076 पदों पर निकली भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दिया गया है। जो उम्मीदवार आवेदन से वंचित रह गए थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

यह भर्ती MP Rajya Sahakari Bank (Madhya Pradesh Rajya Sahakari Bank) के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। भर्ती से जुड़ी अपडेट, MP Apex Bank Result और अन्य जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें।

MP Apex Bank Recruitment 2026 का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नाम MP Rajya Sahakari Bank
पद का नामComputer Operator (कंप्यूटर ऑपरेटर)
Society Manager (सोसाइटी मैनेजर)
Clerk / Banking Assistant (क्लर्क / बैंकिंग असिस्टेंट)
Officer Grade (अधिकारी ग्रेड)
Branch Manager (ब्रांच मैनेजर)
Assistant Manager (असिस्टेंट मैनेजर)
पद2076
ऑनलाइन आवेदन शुरू5 फरवरी से आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथी07 मार्च 2026
परीक्षा केन्द्रमध्य प्रदेश के प्रमुख परीक्षा केंद्र
भोपाल (Bhopal)
इंदौर (Indore)
ग्वालियर (Gwalior)
जबलपुर (Jabalpur)
उज्जैन (Ujjain)
सागर (Sagar)
सतना (Satna)
लिखित परीक्षा तिथीबैंक ने अभी तक लिखित परीक्षा की सटीक तारीख घोषित नहीं की है

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

अगर आप Apex Bank MP Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ें। यह भर्ती MP Rajya Sahakari Bank (Madhya Pradesh Rajya Sahakari Bank) द्वारा आयोजित की जा रही है।

कंप्यूटर ऑपरेटर / सोसाइटी मैनेजर (Computer Operator / Society Manager)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) अनिवार्य।
  • साथ में 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA / PGDCA) आवश्यक।
  • यदि उम्मीदवार के पास BE/B.Tech (CS/IT), MCA, BCA या B.Sc (IT/CS) की डिग्री है, तो अलग से कंप्यूटर डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं होगी।

अधिकारी ग्रेड (Officer Grade Posts)

  • पद के अनुसार MBA (Finance), CA, ICWA या संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी स्नातक।
  • कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक हो सकता है।

आयु सीमा (Age Limit)

MP Apex Bank Recruitment 2026 के लिए आयु की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) एवं महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

श्रेणी (Category)न्यूनतम आयुअधिकतम आयुआयु में छूट
सामान्य वर्ग (General)18 वर्ष35 वर्षकोई छूट नहीं
SC / ST / OBC (MP निवासी)18 वर्ष35 वर्ष5 वर्ष की छूट
महिला उम्मीदवार (MP निवासी)18 वर्ष35 वर्ष5 वर्ष की छूट

MP Apex Bank कुल 2,076 पदों का विस्तृत विवरण

MP Apex Bank Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 2,076 रिक्तियों को दो अलग-अलग अधिसूचनाओं के माध्यम से जारी किया गया है। नीचे श्रेणी-वार और ग्रेड-वार पूरा विवरण दिया गया है।

बैंकिंग सहायक एवं प्रबंधकीय पद (कुल: 1,763 पद)

पद का नामकुल रिक्तियांमुख्य पात्रता
सोसाइटी मैनेजर (Society Manager)839स्नातक + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा
कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator)748स्नातक + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा
कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा/Sambida)176स्नातक + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा

अधिकारी संवर्ग (Officer Grade) (कुल: 313 पद)

यह भर्ती 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के लिए है। पदों को उनकी प्रबंधन श्रेणी (Management Grade) के आधार पर बांटा गया है:-

पद का नामग्रेड (Grade)कुल पद
ब्रांच मैनेजर (Branch Manager)MMG-I209
अकाउंटेंट (Accountant)MMG-II47
फाइनेंशियल एनालिस्ट (Financial Analyst)SMG-II34
कंप्यूटर प्रोग्रामर (Computer Programmer)SMG-II17
कंप्यूटर प्रोग्रामर-2 (Computer Programmer-2)MMG-II05
इंटरनल ऑडिटर (Internal Auditor)SMG-II01

कैटेगरी-वार पदों का विवरण (आरक्षण)

  • SC / ST / OBC: आरक्षित वर्ग के लिए पदों का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षित है।
  • महिला आरक्षण: कुल पदों में से 33% पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
  • दिव्यांग (PwBD) एवं भूतपूर्व सैनिक: इनके लिए भी क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क विवरण (Application Fee Details)

लिपिकीय एवं प्रबंधकीय पद (Clerical & Management)

(कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और कंप्यूटर ऑपरेटर-संविदा के लिए)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Base Fee)कुल अनुमानित शुल्क (incl. 18% GST)
सामान्य / OBC / EWS₹850₹1,003
SC / ST / PwBD (दिव्यांग)₹650₹767

अधिकारी संवर्ग (Officer Grade)

(ब्रांच मैनेजर, अकाउंटेंट, फाइनेंशियल एनालिस्ट आदि के लिए)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Base Fee)कुल अनुमानित शुल्क (incl. 18% GST)
सामान्य / OBC / EWS₹1,100₹1,298
SC / ST / PwBD (दिव्यांग)₹800₹944

सैलरी स्ट्रक्चर

लिपिकीय एवं प्रबंधकीय पद (Clerical & Management)

  • पे-लेवल: लेवल-4 (7th CPC)
  • पे-स्केल: ₹19,500 – ₹62,000
  • इन-हैंड सैलरी: सभी भत्तों (DA, HRA आदि) सहित शुरुआती वेतन लगभग ₹25,000 – ₹30,000 प्रति माह

पद: कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर

नोट: भिंड, दतिया, ग्वालियर जैसे कुछ जिलों में अभी भी 6ठा वेतनमान (₹5,200 – ₹20,200 + ₹1,900 ग्रेड पे) लागू हो सकता है, लेकिन अधिकांश जिलों में 7वां वेतनमान प्रभावी है।

अधिकारी संवर्ग (Officer Grade)

पद का नामपे-लेवल (Pay Level)बेसिक पे-स्केल (Pay Scale)
सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड-II (Computer Programmer, Financial Analyst)लेवल-10₹42,700 – ₹1,35,100
मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-I (Branch Manager)लेवल-9₹36,200 – ₹1,14,800
मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-II (Accountant, Programmer-2)लेवल-8₹32,800 – ₹1,03,600

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होते हैं और आपको हल करने के लिए 120 से 140 मिनट का समय मिलता है (समय का वितरण अनुभाग-वार यानी Section-wise होता है)।

लिपिकीय एवं प्रबंधकीय पद (Computer Operator & Society Manager)

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय (Minutes)
रीजनिंग (Reasoning)404030
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)404030
सामान्य जागरूकता (General Awareness)404020
अंग्रेजी भाषा (English Language)404030
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)404020
कुल (Total)200200140

अधिकारी संवर्ग (Officer Grade)

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय (Minutes)
प्रोफेशनल नॉलेज (Professional Knowledge)404030
रीजनिंग (Reasoning)404030
अंग्रेजी भाषा (English Language)404030
सामान्य जागरूकता (General Awareness)404020
संख्यात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)404030
कुल (Total)200200140

MP Apex Bank Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective MCQ) आधारित होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को सटीकता के साथ प्रश्न हल करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी, हालांकि अंग्रेजी विषय के प्रश्न केवल अंग्रेजी में होंगे।

लिपिकीय पदों (Clerk/Manager, Computer Operator, Society Manager) के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा और चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जबकि अधिकारी ग्रेड (Officer Grade) पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रम (Events)महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
अधिसूचना जारी होने की तिथि6 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि6 जनवरी 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Extended)7 मार्च 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि7 मार्च 2026
आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि22 मार्च 2026
प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोडपरीक्षा से लगभग 10 दिन पहले
ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तिथिजल्द घोषित की जाएगी (संभावित: अप्रैल/मई 2026)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Official Links Table)

विवरण (Description)आधिकारिक लिंक (Direct Link)
आधिकारिक वेबसाइटapexbankmp.bank.in
लिपिकीय पद आवेदन लिंक (Computer Operator/Manager)Apply Online – Clerical
अधिकारी पद आवेदन लिंक (Officer Grade)Apply Online – Officer
लिपिकीय भर्ती PDF (Full Notification)Download Clerical PDF
अधिकारी भर्ती PDF (Full Notification)Download Officer PDF
आवेदन स्थिति / लॉगिनCheck Application Status
newjobsearch.in

Leave a Comment