Navy MR Agniveer Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online Till 06 April

Indian Navy MR Agniveer Recruitment 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 14 मार्च 2026 से 06 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती भारतीय नौसेना में Agniveer (MR) पद के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा मई 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

Navy MR Recruitment 2026 का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामभारतीय नौसेना (Indian Navy)
पद का नामअग्निवीर एम.आर. (Matric Recruit)
पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू14 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथी06 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सुधार विंडो (Correction Window)10 – 11 अप्रैल 2026
लिखित परीक्षा तिथीकंप्यूटर आधारित परीक्षा (INET): मई 2026 (संभावित)

Navy MR शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • अनिवार्य योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना जरूरी है।
  • न्यूनतम अंक (Minimum Marks): आपके 10वीं में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • अपीयरिंग उम्मीदवार (Appearing Candidates): जो छात्र अभी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

बैच (Batch)जन्म तिथि इसके बीच होनी चाहिए (Born Between)
Agniveer 01/202701 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच
Agniveer 02/202701 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच

विशेष नोट: जो उम्मीदवार 01 दिसंबर 2004 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच पैदा हुए हैं, वे INET 2026 (Stage-I) परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, Stage-II के लिए पात्रता ऊपर दी गई अलग-अलग बैच की तारीखों के आधार पर तय होगी।

वैवाहिक स्थिति (Marital Status)

  • अविवाहित होना अनिवार्य: केवल अविवाहित (Unmarried) भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं।
  • प्रमाण पत्र: नामांकन (Enrolment) के समय आपको ‘अविवाहित’ होने का प्रमाण पत्र देना होगा।
  • 4 साल की पाबंदी: अग्निवीर के रूप में अपनी 4 साल की पूरी सेवा के दौरान आप शादी नहीं कर सकते।
  • बर्खास्तगी (Dismissal): यदि कोई उम्मीदवार सेवा के दौरान शादी करता है, या यह पाया जाता है कि उसने गलत जानकारी देकर शादीशुदा होते हुए भी आवेदन किया था, तो उसे सेवा से बर्खास्त (Dismiss) कर दिया जाएगा।

Navy MR भर्ती के नियम और शर्तों (Terms & Conditions)

सेवा की अवधि और रैंक

  • अवधि: आपकी सेवा कुल 4 वर्ष के लिए होगी।
  • रैंक: आप नौसेना में एक अलग रैंक ‘अग्निवीर’ कहलाएंगे, जो मौजूदा रैंकों से अलग और सबसे कनिष्ठ (Junior most) होगी।
  • नियमित कैडर: 4 साल बाद, केवल 25% अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन के आधार पर स्थायी (Permanent) नाविक के रूप में रखा जाएगा।

वेतन और सेवा निधि (Pay & Seva Nidhi)

वर्षमासिक वेतन (Package)हाथ में (In Hand – 70%)फंड में योगदान (30%)
पहला साल₹30,000₹21,000₹9,000
दूसरा साल₹33,000₹23,100₹9,900
तीसरा साल₹36,500₹25,550₹10,950
चौथा साल₹40,000₹28,000₹12,000

सेवा निधि: 4 साल पूरे होने पर, आपके द्वारा जमा किए गए ₹5.02 लाख और सरकार द्वारा दिए गए ₹5.02 लाख को मिलाकर (ब्याज सहित) लगभग ₹10.04 लाख से अधिक का एकमुश्त भुगतान मिलेगा।

भत्ते: इसके अलावा रिस्क, हार्डशिप, ड्रेस और यात्रा भत्ते भी दिए जाएंगे।

बीमा और मुआवजा (Insurance & Compensation)

  • जीवन बीमा: सेवा के दौरान ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर मिलेगा (इसके लिए आपके वेतन से कोई पैसा नहीं कटेगा)।
  • मृत्यु पर: ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर ₹48 लाख (बीमा) + ₹44 लाख (एकमुश्त अनुग्रह राशि) परिवार को दी जाएगी।
  • विकलांगता: 100% विकलांगता पर ₹44 लाख, 75% पर ₹25 लाख और 50% पर ₹15 लाख की राशि दी जाएगी।

अन्य सुविधाएँ और नियम

  • छुट्टियाँ: साल में 30 दिन की छुट्टी और आवश्यकतानुसार मेडिकल लीव।
  • सुविधाएँ: सेवा के दौरान सैन्य अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और CSD (कैंटीन) की सुविधा मिलेगी।
  • पेंशन/ग्रेच्युटी: अग्निवीरों को कोई पेंशन या ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी और न ही उन्हें ‘पूर्व सैनिक’ (Ex-servicemen) का दर्जा मिलेगा।
  • इस्तीफा: आप अपनी मर्जी से 4 साल से पहले नौकरी नहीं छोड़ सकते (केवल अत्यंत विशेष मामलों को छोड़कर)।

Navy MR 2026 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

चरण 1: ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (INET – Stage I)

यह शॉर्टलिस्टिंग का पहला चरण है। सभी पात्र उम्मीदवार इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे।

  • कुल प्रश्न: 50 (बहुविकल्पीय – MCQs)
  • कुल अंक: 50
  • समय: 30 मिनट
  • विषय: विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता (General Awareness) – (10वीं के स्तर का)।
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
  • भाषा: परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।

चरण 2: PFT, लिखित परीक्षा और मेडिकल (Stage II)

जो उम्मीदवार Stage-I की कट-ऑफ पास करेंगे, उन्हें Stage-II के लिए बुलाया जाएगा। इसके अंतर्गत निम्नलिखित परीक्षण होंगे

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT): यह केवल क्वालिफाइंग है (इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन पास करना जरूरी है)।
    • दौड़ (1.6 KM): पुरुष – 06:30 मिनट | महिला – 08 मिनट
    • उठक-बैठक (Squats): पुरुष – 20 | महिला – 15
    • पुश-अप्स (Push-ups): पुरुष – 15 | महिला – 10
    • सिट-अप्स (Bent Knee Sit-ups): पुरुष – 15 | महिला – 10
  2. Stage II लिखित परीक्षा: PFT पास करने वालों को एक और लिखित परीक्षा देनी होगी। अंतिम मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
  3. भर्ती चिकित्सा परीक्षा (Recruitment Medical): शारीरिक मानकों की जांच के लिए प्रारंभिक मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

अंतिम चरण: मेरिट लिस्ट और नामांकन

  • मेरिट लिस्ट: Stage-II की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्यवार (State-wise) मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • अंतिम मेडिकल: चयनित उम्मीदवारों का अंतिम मेडिकल टेस्ट INS Chilka पर प्रशिक्षण शुरू होने से पहले होगा।

विशेष छूट (Exemption)

जिन उम्मीदवारों के पास NCC ‘C’ सर्टिफिकेट है, उन्हें Stage-I (INET) परीक्षा से छूट दी जा सकती है और उन्हें सीधे Stage-II के लिए बुलाया जाएगा (बशर्ते उन्होंने फॉर्म में इसकी जानकारी दी हो और सत्यापन सफल रहा हो)।

 आवेदन शुल्क विवरण

श्रेणी (Category)परीक्षा शुल्क (Exam Fee)GST (18%)कुल देय शुल्क (Total Amount)
सभी उम्मीदवार (General/OBC/EWS/SC/ST)₹550₹99₹649

ऑनलाइन आवेदन (Online Form) के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

फॉर्म भरते समय (14 मार्च से) आपको इन दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी:-

  • 10वीं की अंकतालिका और प्रमाण पत्र (10th Marksheet & Passing Certificate): शैक्षणिक योग्यता और जन्म तिथि के सत्यापन के लिए।
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card): पहचान पत्र के रूप में अनिवार्य है।
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहाँ का मूल निवासी प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यदि आप आरक्षण (SC/ST/OBC) का लाभ लेना चाहते हैं।
  • NCC प्रमाण पत्र: यदि आपके पास NCC ‘A’, ‘B’ या ‘C’ सर्टिफिकेट है, तो उसे जरूर अपलोड करें (NCC ‘C’ वालों को Stage-I परीक्षा से छूट मिल सकती है)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Photograph): * फोटो का बैकग्राउंड नीला (Blue) होना चाहिए।
    • विशेष नियम: फोटो में उम्मीदवार को अपने सीने के सामने एक काली स्लेट (Black Slate) पकड़नी होगी, जिस पर सफेद चाक से उम्मीदवार का नाम और फोटो खिंचवाने की तारीख साफ लिखी होनी चाहिए।
  • हस्ताक्षर (Scanned Signature): स्पष्ट और सादे कागज पर किए हुए।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
आधिकारिक अधिसूचना जारी10 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि14 मार्च 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि06 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि06 अप्रैल 2026
सुधार विंडो (Correction Window)10 – 11 अप्रैल 2026
ऑनलाइन परीक्षा (Stage-I INET)मई 2026 (संभावित)
परीक्षा परिणाम (Stage-I)मई – जून 2026

अधिकारिक वेबसाइट और आवेदन लिंक्स

विवरण (Description)आधिकारिक लिंक (Official Links)
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
ऑनलाइन आवेदन लिंकClick Here
आधिकारिक सूचनाClick Here
JOIN TELEGRAM PAGE Click Here
newjobsearch.in

Leave a Comment