
LIC AAO भर्ती 2025 के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने कुल 350 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer – AAO) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क भी 8 सितंबर 2025 तक जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। यह अवसर उन स्नातक युवाओं के लिए है जो बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
LIC AAO भर्ती 2025 का विवरण को तालिका में प्रस्तुत किया गया है
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | Life Insurance Corporation of India |
| पद का नाम | Assistant Administrative Officer – AAO |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16-08-2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथी | 08-09-2025 |
| शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria) LIC AAO उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) होना अनिवार्य है। डिग्री का समापन और परिणाम 01 अगस्त 2025 तक घोषित होना चाहिए। किसी भी प्रकार की समान या समकक्ष योग्यता स्वीकार नहीं की जाएगी। अंतिम वर्ष (Final Year) के विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी। |
| आवेदन शुल्क | जनरल / EWS / OBC: ₹700/- + ट्रांजेक्शन चार्ज + GST SC / ST / PwBD: ₹85/- (केवल सूचना शुल्क) + ट्रांजेक्शन चार्ज + GST भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI/वॉलेट्स के जरिए) नोट: एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। |
| वेतनमान (Salary) | LIC AAO बेसिक पे (Basic Pay): ₹88,635/- प्रतिमाह पे स्केल (Pay Scale): ₹88,635-4,385(14)-1,50,025-4,750(4)-1,69,025 कुल मासिक वेतन (Total Emoluments): लगभग ₹1,26,000/- (ए-क्लास शहरों में) 👉 इसमें बेसिक पे के साथ-साथ भत्ते (Allowances) जैसे HRA, DA, CCA आदि शामिल होते हैं, जिससे कुल वेतन पैकेज आकर्षक बन जाता है। |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| अधिसूचना | यहां क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन | यहां क्लिक करें |
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
LIC AAO भर्ती 2025 कुल रिक्तियां (Total Vacancies): 350
आरक्षण का विवरण इस प्रकार है –
| वर्ग | वर्तमान वर्ष | बैकलॉग | कुल |
|---|---|---|---|
| SC (अनुसूचित जाति) | 51 | 0 | 51 |
| ST (अनुसूचित जनजाति) | 22 | 6 | 28 |
| OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 88 | 3 | 91 |
| EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) | 38 | 0 | 38 |
| UR (सामान्य वर्ग) | 142 | 0 | 142 |
| कुल (TOTAL) | 341 | 9 | 350 |
PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) आरक्षण:
- LD (Locomotor Disability): 4
- VI (Visual Impairment): 4
- HI (Hearing Impairment): 6
- ID/MD (Intellectual/Multiple Disability): 6
इस भर्ती में SC, ST, OBC, EWS तथा PwBD उम्मीदवारों के लिए निर्धारित सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा।
LIC AAO 2025कार्यक्रम अनुसूची (Schedule of Events):
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान प्रारंभ | 16 अगस्त 2025 |
| ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 08 सितंबर 2025 |
| ऑनलाइन परीक्षा हेतु कॉल लेटर डाउनलोड | परीक्षा से 7 दिन पूर्व |
| प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) | 03 अक्टूबर 2025 (संभावित) |
| मुख्य परीक्षा (Main Exam) | 08 नवंबर 2025 (संभावित) |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से LIC की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in > Careers पर भर्ती से संबंधित अपडेट देखते रहें

LIC AAO भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया (Selection Procedure)
LIC AAO भर्ती 2025 के लिए चयन तीन चरणों (Three-Tier Process) में किया जाएगा –
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam – Phase I)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam – Phase II)
- साक्षात्कार (Interview – Phase III)
इसके बाद Pre-Recruitment Medical Examination भी होगा।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रारंभिक परीक्षा (Phase I) के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे।
- केवल मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार के अंक ही अंतिम मेरिट लिस्ट बनाने में जोड़े जाएंगे।
- उम्मीदवार को हर चरण में सफल होना आवश्यक है।
- एलआईसी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
Phase I: Preliminary Examination (ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट)
- कुल समय: 1 घंटा
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): नहीं होगा
- प्रत्येक सेक्शन को अलग-अलग क्वालिफाई करना अनिवार्य है।
| सेक्शन | प्रश्न | अधिकतम अंक | भाषा | न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक | समय |
|---|---|---|---|---|---|
| Reasoning Ability | 35 | 35 | हिंदी & अंग्रेज़ी | SC/ST/PwBD: 16Others: 18 | 20 मिनट |
| Quantitative Aptitude | 35 | 35 | हिंदी & अंग्रेज़ी | SC/ST/PwBD: 16Others: 18 | 20 मिनट |
| English Language (Grammar, Vocabulary, Comprehension) | 30 | 30* | केवल अंग्रेज़ी | SC/ST/PwBD: 9Others: 10 | 20 मिनट |
| कुल (Total) | 100 | 70 | – | – | 1 घंटा |
नोट:
- English Language Test केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, इसके अंक रैंकिंग में नहीं जोड़े जाएंगे।
- प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से लगभग 20 गुना उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
Phase II: मुख्य परीक्षा (Main Examination)
मुख्य परीक्षा दो भागों में होगी –
- ऑब्जेक्टिव टेस्ट (Objective Test) – 300 अंक
- डेस्क्रिप्टिव टेस्ट (Descriptive Test) – 25 अंक
दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी।
प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय होगा।
डेस्क्रिप्टिव टेस्ट को कंप्यूटर पर टाइप करना होगा और यह ऑब्जेक्टिव टेस्ट समाप्त होने के तुरंत बाद होगा।
इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
हर सेक्शन को अलग-अलग क्वालिफाई करना अनिवार्य है।
मुख्य परीक्षा संरचना (Main Exam Pattern):
| सेक्शन | टेस्ट का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | भाषा | न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक | समय |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Reasoning Ability | 30 | 90 | हिंदी & अंग्रेज़ी | SC/ST/PwBD: 40Others: 45 | 40 मिनट |
| 2 | General Knowledge & Current Affairs | 30 | 60 | हिंदी & अंग्रेज़ी | SC/ST/PwBD: 27Others: 30 | 20 मिनट |
| 3 | Data Analysis & Interpretation | 30 | 90 | हिंदी & अंग्रेज़ी | SC/ST/PwBD: 40Others: 45 | 40 मिनट |
| 4 | Insurance & Financial Market Awareness | 30 | 60 | हिंदी & अंग्रेज़ी | SC/ST/PwBD: 27Others: 30 | 20 मिनट |
| कुल (Objective Test) | – | 120 | 300 | – | – | 2 घंटे |
डेस्क्रिप्टिव टेस्ट (Descriptive Test):
- अंग्रेज़ी भाषा (English Language – Communication Skills: Emails, Reports, Situation Analysis & Precis Writing)
- प्रश्न: 2
- अधिकतम अंक: 25
- न्यूनतम अंक: SC/ST/PwBD: 9, Others: 10
- समय: 30 मिनट
- भाषा: केवल अंग्रेज़ी
नोट:
- डेस्क्रिप्टिव टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
- मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक + इंटरव्यू के अंक ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे।
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

- PM Internship Scheme 2026 Phase 3: Eligibility, Benefits, Apply Online Direct Link

- Wipro Careers 2026: 10,000+ job Vacancies के साथ बनाएं शानदार करियर

- AP High Court Recruitment 2026: 300 Posts Notification Out, Check Eligibility & Apply Now

- MCL Recruitment 2026: Apply Online for 664 Mining Jobs | Salary ₹51,000

- South Central Railway Vacancy 2026 2801 योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
