
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) के 1180 पदों पर DSSSB PRT Primary Teacher भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। यह भर्ती दिल्ली के सरकारी स्कूलों में योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB PRT Primary Teacher भर्ती विवरण को तालिका में प्रस्तुत किया गया है
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद का नाम | प्राथमिक शिक्षक (PRT) |
| पद | 1180 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 17-09-2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथी | 16-10-2025 |
| शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | उम्मीदवार को 12वीं में न्यूनतम 50% अंक (SC/ST के लिए 5% छूट) के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री/प्राइमरी एजुकेशन (JBT/DIET/ETE/B.El.Ed.) या समकक्ष योग्यता आवश्यक है। स्नातक अभ्यर्थी भी पात्र हैं। इसके अलावा CTET (प्राइमरी लेवल) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में हिंदी/उर्दू/पंजाबी/अंग्रेजी में से किसी एक भाषा को विषय के रूप में उत्तीर्ण किया हो। |
| Age Limit (आयु सीमा) | इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी। |
| आवेदन शुल्क | प्राथमिक शिक्षक (PRT) की सामान्य सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹100/- SC / ST / PwBD एवं भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman): कोई शुल्क नहीं (NIL) |
| अधिकारिक वेबसाइट | Click here |
| अधिसूचना | Click here |
| ऑनलाइन आवेदन | Click here |
| Join Telegram Channel | Click here |
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
प्राथमिक शिक्षक (PRT) पद विवरण

वेतनमान
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा चयनित प्राथमिक शिक्षक (PRT) को पे लेवल-6 के अंतर्गत ₹35,400 से ₹1,12,400/- तक का वेतनमान दिया जाएगा। यह पद ग्रुप ‘B’ (जनरल सेंट्रल सर्विस, नॉन-मिनिस्ट्रियल, नॉन-गज़ेटेड) श्रेणी में आता है। वेतन के साथ अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, एचआरए, परिवहन भत्ता और अन्य भत्ते भी नियमानुसार प्राप्त होंगे। यह वेतनमान दिल्ली सरकार के अधीन कार्यरत शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार निर्धारित है। इस प्रकार DSSSB PRT भर्ती योग्य उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और स्थिर करियर का अवसर प्रदान करती है।
परीक्षा योजना 2025
प्राथमिक शिक्षक (PRT) के पदों के लिए वन टियर परीक्षा (Tier-I – Technical/Teaching) आयोजित करेगा। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQs) होगी और इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक रखे गए हैं। इसमें वर्णनात्मक प्रश्न नहीं होंगे।
परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:
- सेक्शन A (100 प्रश्न – 100 अंक)
- सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क क्षमता (20 प्रश्न, 20 अंक)
- सामान्य जागरूकता (20 प्रश्न, 20 अंक)
- गणितीय एवं संख्यात्मक क्षमता (20 प्रश्न, 20 अंक)
- अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ (20 प्रश्न, 20 अंक)
- हिंदी भाषा एवं समझ (20 प्रश्न, 20 अंक)
- सेक्शन B (100 प्रश्न – 100 अंक)
- NCTE पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न (शिक्षण पद्धति सहित)।
परीक्षा प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में होगा, जबकि भाषा संबंधी प्रश्न केवल उसी भाषा में होंगे। DSSSB PRT Primary Teacher भर्ती का आवश्यकता अनुसार परीक्षा योजना में बदलाव कर सकता है। लिखित परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक DSSSB द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार होंगे।
DSSSB असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी) परीक्षा – महत्वपूर्ण नियम
- सभी Technical/Teaching पोस्ट्स के लिए One Tier परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक केवल सेक्शन-B (डोमेन/सब्जेक्ट से संबंधित) में लागू होंगे। सेक्शन-A में कोई न्यूनतम उत्तीर्णांक नहीं होगा।
- अंतिम मेरिट सूची सेक्शन-A और सेक्शन-B दोनों के कुल अंकों के आधार पर बनेगी।
- उत्तर पुस्तिकाओं/उत्तर पत्रकों का पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या Re-checking की कोई व्यवस्था नहीं होगी। इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- DSSSB को यह अधिकार है कि वह प्रश्न पत्र से किसी भी प्रश्न/प्रश्नों को रद्द/हटाने का निर्णय ले सकता है। ऐसी स्थिति में अंक प्रो-रेटा आधार पर गिने जाएंगे।
- परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- संबंधित पद की आवश्यकता अनुसार स्किल टेस्ट / एंड्योरेंस टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट / ट्रेड टेस्ट भी लिया जा सकता है।
प्राथमिक शिक्षक (PRT) – चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों को आवश्यकता पड़ने पर DSSSB द्वारा जारी फार्मूले (Notice No. 10 (271)/Sec.Cell/DSSSB/18/989 दिनांक 11.07.2018) के अनुसार नॉर्मलाइज़ किया जाएगा। इन्हीं अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट और चयन तय होगा।
- यदि परीक्षा में कोई प्रश्न अमान्य (Invalid) पाया जाता है तो उस प्रश्न का मूल्यांकन नहीं होगा। उम्मीदवार का स्कोर अधिकतम अंकों में से प्रो-रेटा आधार पर गिना जाएगा।
- परीक्षा के बाद ड्राफ्ट आंसर की DSSSB की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा में केवल ऑनलाइन मोड से आपत्तियाँ दर्ज कर सकते हैं। समयसीमा के बाद या अन्य माध्यमों (ईमेल, पत्र आदि) से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं होंगी। बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।
- न्यूनतम योग्यता अंक (Qualifying Marks):
- सामान्य / EWS : 40%
- ओबीसी (दिल्ली) : 35%
- SC / ST / PwBD : 30%
- पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): अपनी श्रेणी में 5% छूट (न्यूनतम 30% आवश्यक)।
- DSSSB को अधिकार है कि उपलब्ध अभ्यर्थियों के आधार पर किसी भी पद के लिए कट-ऑफ अंक निर्धारित कर सके।
- कट-ऑफ अंक श्रेणीवार उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों और रिक्तियों की संख्या पर निर्भर करते हुए अधिक भी हो सकते हैं।
- यदि किसी श्रेणी में दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो DSSSB प्राथमिक शिक्षक (PRT) के लिए अपने नियमों के अनुसार टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया अपनाएगा।

- MPESB Forest Guard & Jail Prahari Bharti 2026 Notification

- SBI Clerk Mains Result 2026 Released: Congratulations to Successful Candidates

- India Post GDS Result 2026: ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट अपडेट

- UPSSSC लेखपाल PET 2026 का रिजल्ट घोषित, 7,994 पदों पर भर्ती

- UP DElEd (BTC) 1st & 3rd Semester Result 2026 Released – Check Your Scores Online Now

- MP Apex Bank Recruitment 2026: 2076 पदों पर भर्ती

- HPCL में 608 पदों पर शानदार भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन

- प्री. एम.सी.ए. (MCA26) प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की सूचना

- पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अप्रेंटिस भर्ती 2026: 5,138 पदों पर आवेदन शुरू
