प्री. एम.सी.ए. (MCA26) प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की सूचना

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम), रायपुर द्वारा प्री. MCA प्रवेश परीक्षा (MCA26) के लिए आधिकारीक विज्ञप्ति जारी की गई है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेजन ती प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाईन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ. शासन के नियानुसार, राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किया गाया शुल्क परीक्षा में उपस्थित होने के बाद उनके उसी बैक खाते में वापस (Refund) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गाया था। विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

प्री. एम.सी.ए. (MCA26) प्रवेश परीक्षा का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर
पद का नाम
पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू16 फरवरी से आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथी24.03.2026 (मंगलवार) सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा केन्द्ररायपुर
लिखित परीक्षा तिथीपरीक्षा की तिथि: 07.05.2026 (गुरुवार)
परीक्षा का समय: सुबह 10:00 से दोपहर 1:15 बजे तक

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

छत्तीसगढ़ प्री. एम. सी. ए. (MCA) प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य शैक्षणिक योग्याता – अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए । स्नातक स्तर पर या 12 वी (10+2) में गणित (Mathematics) विषय का होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के लिए स्नातक में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक आवश्यक होते हैं।

आयु सीमा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री. एम.सी.ए. (MCA26) के लिए मानक आयु सीमा का विवरण

विवरणआयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु (Minimum Age)20 या 21 वर्ष (प्रवेश वर्ष की 1 जुलाई को)
अधिकतम आयु (Maximum Age)छत्तीसगढ़ के सामान्य वर्ग के लिए 32-35 वर्ष (अनुमानित)
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) हेतु छूटशासन के नियमानुसार 5 वर्ष या उससे अधिक की छूट
महिला अभ्यर्थियों हेतु छूटछत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार विशेष आयु छूट का प्रावधान

आवेदन शुल्क विवरण (Application Fee Details)

श्रेणी (Category)निर्धारित परीक्षा शुल्क (Application Fee)
सामान्य वर्ग (General Category)₹ 200.00
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹ 150.00
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग₹ 100.00

शुल्क भुगतान और वापसी के महत्वपूर्ण नियम

  • भुगतान का तरीका: अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से करना होगा ।
  • शुल्क वापसी (Refund): छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा 。
  • वापसी का माध्यम: शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन भुगतान किया था ।
  • नियम का आधार: यह शुल्क छत्तीसगढ़ शासन, तकनीकी शिक्षा विभाग और व्यापम द्वारा वर्ष 2015 में जारी आदेशों के अनुपालन में लिया जा रहा है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

प्री. एम.सी.ए. प्रवेश परीक्षा (Pre MCA 2026-27) के परीक्षा पैटर्न और विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) की जानकारी नीचे दी गई है

विवरणजानकारी
प्रश्नों के प्रकारवस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (Objective Type Questions)
प्रश्नों की कुल संख्या150 प्रश्न
कुल समय03 घंटे
अंक योजनाप्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा
विकल्पप्रत्येक प्रश्न के 04 वैकल्पिक उत्तर होंगे, जिनमें से केवल एक सही होगा
उत्तर देने का माध्यमओ.एम.आर. (OMR) उत्तर पुस्तिका

विषयवार प्रश्नों का वितरण (Subject-wise Distribution)

विषयप्रश्नों की संख्या
गणित (Mathematics – 10+2 स्तर)75 प्रश्न
कंप्यूटर जागरूकता (Computer Awareness)30 प्रश्न
विश्लेषणात्मक क्षमता और तार्किक तर्क (Analytical Ability & Logical Reasoning)30 प्रश्न
सामान्य जागरूकता (General Awareness)15 प्रश्न

विस्तृत पाठ्यक्रम (Detailed Syllabus)

गणित (Mathematics)

  • बीजगणित (Algebra): गुणनखंड, लघुगणक, श्रेणियों (AP, GP, HP), द्विपद प्रमेय, क्रमचय और संचय, आव्यूह (Matrices) ।
  • निर्देशांक ज्यामिति (Co-ordinate Geometry): सरल रेखा, वृत्त, परवलय (Parabola), दीर्घवृत्त (Ellipse), अतिपरवलय (Hyperbola) और ज्यामितीय रूपांतरण ।
  • कैलकुलस (Calculus): सीमा (Limit), अवकलन (Differentiation), उच्चिष्ट और निम्निष्ट (Maxima/Minima), समाकलन (Integration), टेलर श्रेणी ।
  • अन्य: अवकल समीकरण (Differential Equations), सदिश (Vector), त्रिकोणमिति, प्रायिकता और सांख्यिकी, रैखिक प्रोग्रामिंग ।

कंप्यूटर जागरूकता (Computer Awareness)

  • कंप्यूटर बेसिक: CPU का संगठन, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, कंप्यूटर मेमोरी ।
  • डेटा प्रतिनिधित्व: बाइनरी और हेक्साडेसिमल, बाइनरी अंकगणित, बुलियन बीजगणित, वेन आरेख ।
  • कंप्यूटर आर्किटेक्चर और भाषा: प्रोसेसर संचार, असेंबली और उच्च स्तरीय भाषा, ऑपरेटिंग सिस्टम और ‘C’ भाषा में प्रोग्रामिंग ।

अन्य विषय

  • तार्किक तर्क (Reasoning): विज़ुओस्पेशियल रीजनिंग (Visuospatial Reasoning) ।
  • सामान्य जागरूकता: व्यवसाय, वित्त, उद्योग, परिवहन, वैज्ञानिक आविष्कार, शासन, स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक आयामों के बारे में सामान्य ज्ञान ।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

प्री. एम.सी.ए. प्रवेश परीक्षा (MCA26) के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा उसके बाद आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग पर आधारित होती है। यह प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होती है।

सबसे पहले मेरिट सूची तैयार की जाती है। प्रवेश के लिए दो प्रकार की मेरिट सूची बनाई जाती हैं। पहली, प्री-एम.सी.ए. मेरिट सूची, जो छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में प्राप्त अंकों के घटते क्रम (Descending Order) में तैयार की जाती है। दूसरी, निमसेट (NIMSET) मेरिट सूची, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाती है।

सीट आबंटन एक निर्धारित प्राथमिकता क्रम से किया जाता है। प्रथम प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्री-एम.सी.ए. मेरिट सूची के आधार पर दी जाती है। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो द्वितीय प्राथमिकता के रूप में छत्तीसगढ़ के निवासियों को निमसेट मेरिट सूची के आधार पर सीट दी जाती है। अंत में, शेष बची सीटों पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार प्रवेश प्रदान किया जाता है।

सीट आबंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से संपन्न होती है। अभ्यर्थियों को निर्धारित गैर-वापसी योग्य काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होता है। काउंसलिंग के बाद मिला सीट आबंटन प्रारंभिक (Provisional) होता है। अंतिम प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को संबंधित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना तथा निर्धारित समय सीमा में फीस जमा करना आवश्यक होता है। तभी प्रवेश सुनिश्चित माना जाता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि और विवरण
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि16.02.2026 (सोमवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि24.03.2026 (मंगलवार) सायं 5:00 बजे तक
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction)25.03.2026 से 27.03.2026 (सायं 5:00 बजे तक)
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि23.04.2026 (गुरुवार) (संभावित)
परीक्षा की संभावित तिथि (Exam Date)07.05.2026 (गुरुवार)
परीक्षा का समयपूर्वाह्न 10:00 से दोपहर 1:15 बजे तक

महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स

विवरणआधिकारिक लिंक (Link)
व्यापम आधिकारिक वेबसाइटClick here
ऑनलाइन आवेदन पोर्टलClick here
newjobsearch.in

Leave a Comment