MPESB Forest Guard & Jail Prahari Bharti 2026 Notification

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए अपना आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर और नई भर्तियों की अधिसूचनाएँ जारी कर दी हैं। इस वर्ष की सबसे चर्चित भर्ती वन रक्षक (Forest Guard) और जेल प्रहरी के पदों के लिए है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा कैलेंडर में विभिन्न विभागों की संभावित तिथियाँ भी शामिल हैं, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी बेहतर ढंग से योजना बनाकर कर सकें। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

MPESB Recruitment 2026 का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नाममध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नामवन रक्षक (Forest Guard): 728 पद
क्षेत्र रक्षक (Field Guard): 169 पद
जेल प्रहरी (Jail Warder): 757 पद
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent): 25 पद
पद1679
ऑनलाइन आवेदन शुरू28 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथी14 मार्च 2026
परीक्षा केन्द्रमध्य प्रदेश के प्रमुख परीक्षा केंद्र
भोपाल (Bhopal)
इंदौर (Indore)
जबलपुर (Jabalpur)
ग्वालियर (Gwalior)
उज्जैन (Ujjain)
सागर (Sagar)
सतना (Satna)
रतलाम (Ratlam)
रीवा (Rewa)
खंडवा (Khandwa)
नीमच (Neemuch
लिखित परीक्षा तिथीपरीक्षा प्रारंभ तिथि: 07 अप्रैल 2026 से शुरू।
परीक्षा की पाली (Shift): परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर) में आयोजित की जाएगी।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

पद का नामअनिवार्य योग्यता
वन रक्षक (Forest Guard)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) उत्तीर्ण।
क्षेत्र रक्षक (Field Guard)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) उत्तीर्ण।
जेल प्रहरी (Jail Prahari)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2) उत्तीर्ण (कुछ अधिसूचनाओं में 10वीं भी मान्य है, कृपया आधिकारिक नियम पुस्तिका देखें)।
सहायक जेल अधीक्षककिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

MPESB Recruitment पदों के लिए शारीरिक रूप से फिट होना और निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:-

शारीरिक मापपुरुष अभ्यर्थीमहिला अभ्यर्थी
ऊंचाई (वन रक्षक/क्षेत्र रक्षक)163 सेमी150 सेमी
ऊंचाई (जेल प्रहरी)165 सेमी158 सेमी
सीना (केवल पुरुष)79 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ)लागू नहीं

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

पैदल चाल (वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक)

वन विभाग की ड्यूटी में अक्सर लंबी दूरी तक जंगलों में गश्त करनी पड़ती है। इसीलिए यहाँ ‘पैदल चाल’ का नियम है।

  • पुरुषों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।
  • इसमें आपको दौड़ना नहीं होता, बल्कि एक निरंतर गति से चलना होता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं मिलते, यह केवल क्वालिफाइंग है। यानी आपको बस तय समय के भीतर दूरी पूरी करनी है।

दौड़ और गोला फेंक (जेल प्रहरी)

जेल विभाग में त्वरित प्रतिक्रिया और ताकत की आवश्यकता होती है, इसलिए यहाँ ‘स्पीड’ और ‘स्ट्रेंथ’ देखी जाती है।

  • 800 मीटर की दौड़: पुरुषों को इसे 2 मिनट 50 सेकंड में पूरा करना होता है, जो काफी चुनौतीपूर्ण है। महिलाओं के लिए समय 4 मिनट है। इसमें केवल एक अवसर मिलता है।
  • गोला फेंक: दौड़ निकालने के बाद ही आपको गोला फेंकने का मौका मिलता है। पुरुषों को 7.260 किलोग्राम का गोला 20 फीट तक और महिलाओं को 4 किलोग्राम का गोला 16 फीट तक फेंकना होता है। इसके लिए आपको तीन अवसर दिए जाते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताएँ

  • रोजगार पंजीयन: मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में आवेदक का जीवित (Live) पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • E-KYC: आपके MPESB प्रोफाइल का आधार कार्ड के माध्यम से E-KYC होना चाहिए।
  • अन्य राज्य के अभ्यर्थी: दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य (General) श्रेणी में माना जाएगा और आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी।

आवेदन शुल्क (Base Fee)

श्रेणी (Category)शुल्क (Base Fee)
अनारक्षित (General) / अन्य राज्य के अभ्यर्थी₹500/-
OBC / SC / ST / EWS / दिव्यांग (केवल MP निवासी)₹250/-

वेतनमान (Salary Structure)

पद का नामपे-लेवल (Pay Level)वेतनमान (Pay Scale)ग्रेड पे (Grade Pay)
वन रक्षक (Forest Guard)लेवल – 4₹19,500 – ₹62,000₹1,900
क्षेत्र रक्षक (Field Guard)लेवल – 4₹19,500 – ₹62,000₹1,900
जेल प्रहरी (Jail Prahari)लेवल – 4₹19,500 – ₹62,000₹1,900
सहायक जेल अधीक्षकलेवल – 9₹36,200 – ₹1,14,800₹3,600

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ28 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि14 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन में संशोधन (Correction) की अवधि28 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक
लिखित परीक्षा (CBT) प्रारंभ तिथि07 अप्रैल 2026 से (दो पालियों में)

याद रखने योग्य बातें:

  • प्रवेश पत्र (Admit Card): परीक्षा शुरू होने के 7-10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
  • समय सीमा: 14 मार्च के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय से पूर्व फॉर्म भरें।

महत्वपूर्ण लिंक्स (Official Links Table)

विवरण (Description)आधिकारिक लिंक (Official Link)
MPESB मुख्य वेबसाइटesb.mp.gov.in
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल (MP Online)esb.mponline.gov.in
वन रक्षक / जेल प्रहरी नियमपुस्तिका (Rulebook)Download PDF
नया प्रोफाइल पंजीकरण (Candidate Profiling)Create Profile
परीक्षा कैलेंडर 2026 (Exam Calendar)View Calendar
newjobsearch.in

Leave a Comment