PM Internship Scheme 2026 Phase 3: Eligibility, Benefits, Apply Online Direct Link

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) 2026 भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान कर उनके कौशल को निखारना है। इस योजना के तहत, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 23,365 से अधिक रिक्तियां निकाली गई हैं, जहाँ युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलता है।

यह योजना उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉर्पोरेट जगत के वास्तविक कामकाज को समझना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। हाल ही में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने इस योजना के तीसरे चरण (Phase 3) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

PM Internship Scheme 2026: मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
कुल रिक्तियां (Vacancies)23,365+ (वर्तमान में पोर्टल पर उपलब्ध)
मासिक स्टाइपेंड₹9,000 (₹8,100 सरकार द्वारा + ₹900 कंपनी द्वारा)
एकमुश्त सहायता (Grant)₹6,000 (जॉइनिंग के समय)
अवधि (Duration)6 से 12 महीने
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2026 (संभावित)

मुख्य विशेषताएं और लाभ:

  • वित्तीय सहायता: चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹5,000 का स्टाइपेंड दिया जाता है (जिसमें ₹4,500 सरकार और ₹500 कंपनी देती है)। इसके अतिरिक्त, कार्यभार संभालने पर ₹6,000 की एकमुश्त सहायता भी दी जाती है।
  • पात्रता: आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, लेकिन ITI, डिप्लोमा और स्नातक (BA, B.Com, B.Sc) उत्तीर्ण छात्र भी पात्र हैं।
  • अवधि: यह इंटर्नशिप सामान्यतः 12 महीने की होती है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

क्रम संख्यायोग्यता (Qualification)विवरण
110वीं (Matriculation)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास
212वीं (Intermediate)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास
3ITIसंबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट
4डिप्लोमा (Diploma)किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से
5स्नातक (Graduation)किसी भी विषय में ग्रेजुएशन

कार्य स्थल (Job Location)

श्रेणीविवरण
स्थान (Location)पूरे भारत में (All India)
कार्य क्षेत्रTop 500 कंपनियों के विभिन्न ऑफिस/प्लांट
सेक्टरIT, Manufacturing, Banking, Telecom, Energy, Retail आदि
पोस्टिंगकंपनी की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग शहरों में
ग्रामीण/शहरीदोनों क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चरणविवरण
1. रजिस्ट्रेशनउम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा
2. प्रोफाइल शॉर्टलिस्टिंगआपकी योग्यता, स्किल और पसंद के आधार पर प्रोफाइल शॉर्टलिस्ट होगी
3. कंपनी द्वारा चयनसंबंधित कंपनी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करती है
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनचयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ जांचे जाते हैं
5. फाइनल सिलेक्शनसभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन होता है

महत्वपूर्ण जानकारी-

  • लोकेशन का चयन कंपनी और उपलब्ध सीटों के आधार पर होगा
  • उम्मीदवार को भारत के किसी भी राज्य/शहर में इंटर्नशिप मिल सकती है
  • कुछ मामलों में होम स्टेट से बाहर भी पोस्टिंग मिल सकती है
  • कोई लिखित परीक्षा नहीं होती
  • चयन पूरी तरह मेरिट और प्रोफाइल बेस्ड होता है
  • कुछ कंपनियाँ इंटरव्यू / स्किल टेस्ट भी ले सकती हैं
  • चयन के बाद ऑफर लेटर जारी किया जाता है

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF)डाउनलोड करें
JOIN TELEGRAM PAGEClick Here

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  2. “Register / Sign Up” पर क्लिक करें
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें
  4. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
  5. लॉगिन करके प्रोफाइल ओपन करें
  6. पर्सनल डिटेल्स भरें (नाम, पता आदि)
  7. शैक्षणिक योग्यता और स्किल्स दर्ज करें
  8. उपलब्ध इंटर्नशिप खोजें (सेक्टर/लोकेशन के अनुसार)
  9. अधिकतम 5 इंटर्नशिप के लिए Apply करें
  10. फाइनल सबमिट करके Application Status चेक करें
newjobsearch.in

Leave a Comment