पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अप्रेंटिस भर्ती 2026: 5,138 पदों पर आवेदन शुरू


पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए 5,138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खास तौर पर उन ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। PNB अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यप्रणाली, ग्राहक सेवा और वित्तीय प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जो भविष्य की बैंकिंग नौकरियों के लिए मजबूत आधार तैयार करता है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अप्रेंटिस भर्ती विवरण को तालिका

विवरणजानकारी
संस्था का नामपंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पद का नामग्रेजुएट अपरेंटिस (Graduate Apprentice)
पद5138
ऑनलाइन आवेदन शुरू08 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथी24 फरवरी 2026
परीक्षा केन्द्रऑनलाइन परीक्षा के लिए केंद्र लगभग पूरे भारत के प्रमुख शहरों में बनाए गए हैं।
लिखित परीक्षा तिथीमार्च 2026 का प्रथम सप्ताह (1st Week of March 2026)।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

ग्रेजुएशन (Graduation): आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Stream) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। चाहे आपने BA, BSc, BCom, B.Tech या कोई और डिग्री की हो, आप आवेदन कर सकते हैं।

कुछ अन्य अनिवार्य शर्तें

स्थानीय भाषा का ज्ञान (Local Language Proficiency): आप जिस राज्य (State) से आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए।

पिछला अनुभव/ट्रेनिंग: यदि आपने पहले कभी किसी बैंक या अन्य संस्थान में ‘अपरेंटिसशिप’ की है, या आपके पास 1 साल या उससे अधिक का कार्य अनुभव है, तो आप इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

पंजीकरण (Registration): आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सरकार के अपरेंटिसशिप पोर्टल (NATS/NSDC) पर पंजीकृत होना आवश्यक है।

आयु सीमा विवरण

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा का निर्धारण 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर किया गया है। सामान्य श्रेणी (General/UR) के उम्मीदवारों के लिए आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्मतिथि के अनुसार, आपका जन्म 02 जनवरी 1998 से 01 जनवरी 2006 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।

श्रेणी (Category)अधिकतम आयु सीमाआयु में छूट (Years)
सामान्य (General / EWS)28 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)31 वर्ष3 वर्ष
SC / ST33 वर्ष5 वर्ष
PwBD (दिव्यांग)38 वर्ष10 वर्ष
विधवा/तलाकशुदा महिलाएँ35 से 40 वर्ष*श्रेणी अनुसार (35-Gen, 38-OBC, 40-SC/ST)

आवेदन शुल्क विवरण

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) के माध्यम से किया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 फरवरी 2026 ही है। एक बार शुल्क जमा होने के बाद इसे किसी भी स्थिति में वापस (Refund) नहीं किया जाएगा।

श्रेणी (Category)कुल शुल्क (18% GST सहित)
सामान्य / OBC / EWS (पुरुष उम्मीदवार)₹944
सामान्य / OBC / EWS (महिला उम्मीदवार)₹708
SC / ST / PwBD (दिव्यांग) / ट्रांसजेंडर₹236

वेतनमान (Salary/Pay Scale)

शाखा की श्रेणी (Branch Category)मासिक स्टाइपेंड (Per Month)
मेट्रो शाखाएँ (Metro Branches)₹15,000
शहरी / अर्ध-शहरी / ग्रामीण शाखाएँ₹12,300

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अप्रेंटिस ट्रेनिंग के दौरान आपको इस स्टाइपेंड के अलावा कोई अन्य भत्ता जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) या मेडिकल भत्ता नहीं दिया जाएगा। यह स्टाइपेंड आपको केवल 1 साल (12 महीने) के ट्रेनिंग पीरियड तक ही मिलेगा। 1 साल पूरा होने के बाद बैंक के साथ आपका अनुबंध समाप्त हो जाएगा और आप स्थाई कर्मचारी के तौर पर दावा नहीं कर पाएंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चरणविवरणप्रकार
चरण 1ऑनलाइन लिखित परीक्षामेरिट आधारित
चरण 2स्थानीय भाषा टेस्ट (LPT)क्वालिफाइंग (छूट संभव)
चरण 3डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनपात्रता की पुष्टि
चरण 4मेडिकल परीक्षणस्वास्थ्य जांच

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी5 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि8 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि24 फरवरी 2026 (रात 11:55 PM तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि24 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिफरवरी के अंतिम सप्ताह में
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथिमार्च 2026 का प्रथम सप्ताह (संभावित 1 मार्च)

महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म के लिए आप दिए गए लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं

विवरणडायरेक्ट लिंक (Direct Link)
PNB आधिकारिक वेबसाइटpnb.bank.in
भर्ती पोर्टल (Direct Apply)bfsissc.com/apprentice-pnb26.php
ऑफिशियल नोटिफिकेशन (English)यहाँ क्लिक करें
NATS/NAPS पोर्टल (अनिवार्य पंजीकरण)nats.education.gov.in

आवेदन करने के लिए मुख्य निर्देश

  1. NATS पोर्टल पर पंजीकरण: आवेदन करने से पहले आपका National Apprenticeship Training Scheme (NATS) पोर्टल पर 100% प्रोफाइल पूरा होना अनिवार्य है।
  2. BFSI SSC पोर्टल: PNB ने इस भर्ती के लिए BFSI Sector Skill Council of India के साथ साझेदारी की है, इसलिए आवेदन इसी पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
  3. दस्तावेज़ तैयार रखें: फॉर्म भरने से पहले अपनी स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड और ग्रेजुएशन की मार्कशीट तैयार रखें।
newjobsearch.in

Leave a Comment