छत्तीसगढ़ मण्डी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का पूरा टाइमटेबल – अभी नोट करें

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा मण्डी बोर्ड उप निरीक्षक (MBS26) भर्ती परीक्षा के लिए समय-सारणी घोषित कर दी गई है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कृषि विपणन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा मण्डी बोर्ड उप निरीक्षक (MBS126) पद हेतु भर्ती की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 06 फरवरी से 27 फरवरी 2026 (सायं 5:00 बजे) तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन में सुधार के लिए 28 फरवरी से 02 मार्च तक का समय दिया गया है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक निर्धारित है, जिसके प्रवेश पत्र 20 अप्रैल को जारी होंगे।

मण्डी बोर्ड उप निरीक्षक (MBS26) भर्ती विवरण को तालिका

विवरणजानकारी
संस्था का नामछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल
पद का नामउप निरीक्षक (मण्डी बोर्ड)
Sub-Inspector (Mandi Board
पद200
ऑनलाइन आवेदन शुरू06 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथी27 फरवरी 2026 (सायं 5:00 बजे)
परीक्षा केन्द्रलिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों मेंइनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा, धमतरी, महासमुंद, कवर्धा, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बैकुंठपुर तथा बलौदाबाजार शामिल हैं।
लिखित परीक्षा तिथी 26 अप्रैल 2026 (रविवार)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।

  • न्यूनतम अंक: स्नातक परीक्षा में कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान हो सकता है)।
  • विषय: किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce, Agriculture, etc.) में डिग्री धारक इस पद के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा विवरण

(आयु की गणना सामान्यतः 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग): 35 वर्ष

आयु सीमा में छूट (Relaxation)

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में शासन द्वारा विशेष छूट प्रदान की जाती है:

  1. छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी: सामान्य वर्ग के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
  2. ST/SC/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर): इन्हें नियमानुसार 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी (अर्थात अधिकतम 45 वर्ष तक)।
  3. महिला अभ्यर्थी: छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को आयु में 10 वर्ष की विशेष छूट मिलती है (किंतु सभी छूट मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी)।
  4. भूतपूर्व सैनिक/शासकीय सेवक: नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान।

आवेदन शुल्क विवरण

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)रिफंड
General ₹350350
OBC₹250₹250
SC / ST / महिला / PwBD₹200₹200

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन प्रक्रिया के चरण

चरणविवरण
1. लिखित परीक्षा (Written Exam)व्यापम द्वारा 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (MCQ) परीक्षा ली जाएगी।
2. मेरिट सूची (Merit List)लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
3. दस्तावेज सत्यापन (DV)मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों की जांच हेतु बुलाया जाएगा।
4. अंतिम चयन (Final Selection)सत्यापन सफल होने पर विभाग द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण नियम

  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक (0.25) काट लिए जाएंगे।
  • न्यूनतम अर्हता: आरक्षित वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • समान अंक की स्थिति: यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो जन्म तिथि के आधार पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज (सत्यापन हेतु)

  • 10वीं/12वीं की अंकसूची (जन्म तिथि हेतु)।
  • स्नातक (Graduation) की डिग्री एवं सभी सेमेस्टर की अंकसूची।
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

विस्तृत पाठ्यक्रम (Detailed syllabus)

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBS126) के लिए आधिकारिक विस्तृत पाठ्यक्रम नीचे दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं

भाग – क (कुल 35 अंक)

  1. -हिन्दी व्याकरण सहित (07 अंक)
  • वर्ण एवं वर्तनी: स्वर, व्यंजन और वर्तनी ।
  • शब्द रूप: लिंग, वचन और काल ।
  • पद परिचय: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण और कारक ।
  • रचना: समास (रचना एवं प्रकार), संधि (स्वर, व्यंजन, विसर्ग) और शब्द रचना (उपसर्ग एवं प्रत्यय) ।
  • काव्य: रस, अलंकार, दोहा, छंद और सोरठा ।
  • शब्द ज्ञान: तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, पर्यायवाची, विलोमार्थी, अनेकार्थी और वाक्यांश के लिए एक शब्द ।

2. – अंग्रेजी (General English with Grammar) (08 अंक)

  • Unit-1: Number, Gender, Articles, Pronoun, Adjective, Verb, Adverb, Conjunctions and Prepositions ।
  • Unit-2: Active/Passive Voice and Direct/Indirect Narration ।
  • Unit-3: Synonyms/Antonyms, One word substitution, Spellings, Proverbs, Idioms and Phrases ।

3. – गणित (20 अंक)

  • इकाई-1: संख्या प्रणाली (प्राकृतिक, पूर्ण, परिमेय आदि), वर्ग, घन, गुणनखंड, वर्गमूल, घनमूल, घातांक नियम, महत्तम समापवर्तक (HCF), लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और भिन्न संख्याएं ।
  • इकाई-2: बीजगणित के मूल नियम, एक चर एवं दो चर वाले रैखिक/युगपत समीकरण, औसत, चाल, समय और दूरी ।
  • इकाई-3: अनुपात-समानुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज ।
  • इकाई-4: रेखा एवं कोण, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, गोला, बेलन, शंकु, घन और घनाभ ।

भाग – ख (कुल 55 अंक)

1.– सामान्य मानसिक योग्यता (10 अंक)

  • तर्कशक्ति: तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी और आंकिक योग्यता ।
  • परीक्षण: विषमता पहचानना, श्रेणी (अंक/अक्षर), कूट भाषा (Coding-Decoding), चित्रों द्वारा संबंध, पैटर्न और गणितीय संक्रियाएं ।

2. – सामान्य ज्ञान (25 अंक)

  • संविधान: मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य/अधिकार, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय प्रतीक, व्यक्तित्व और चुनाव प्रणाली ।
  • इतिहास: भारतीय सभ्यता, संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाएं और 1857 से 1947 के बाद तक का स्वतंत्रता इतिहास (10वीं स्तर तक) ।
  • भूगोल: भारत एवं विश्व का सामान्य भूगोल (10वीं स्तर तक) ।
  • अर्थव्यवस्था: जनसंख्या, सकल राष्ट्रीय उत्पादन, पंचवर्षीय योजनाएं, बैंक प्रणाली और वर्तमान आर्थिक घटनाक्रम ।
  • विज्ञान: भौतिकी, रसायन, जीव और वनस्पति विज्ञान की मूलभूत जानकारी ।

3. – समसामयिक घटनाक्रम (10 अंक)

  • राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएं, खेल और साहित्य ।

4. – छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी (10 अंक)

  • राज्य का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, शासकीय योजनाएं, परंपराएं, लोकगीत और महत्वपूर्ण व्यक्तित्व ।

5.- कंप्यूटर की सामान्य जानकारी (10 अंक)

  • उपयोग: कंप्यूटर का कहां और क्यों उपयोग किया जाता है ।
  • हार्डवेयर: CPU, इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस ।
  • प्रिंटर: इंकजेट, लेजरजेट एवं अन्य प्रकार ।
  • सॉफ्टवेयर: MS DOS, कमर्शियल एवं ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम और MS Office (Word, Excel, PPT)
  • इंटरनेट: ई-मेल, सर्चिंग, सर्फिंग और सरकारी वेबसाइट्स की जानकारी ।
  • अन्य: एंटीवायरस, मल्टीमीडिया, CD/DVD और सर्च इंजन (Google, YouTube आदि) ।

रणनीति: विषयवार प्राथमिकता (Priority Wise)

लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की है और चयन के लिए आपको अधिकतम स्कोर करना होगा।

1. हाई स्कोरिंग सेक्शन (मजबूत पकड़ बनाएं)

  • गणित (20 अंक): यह सबसे बड़ा हिस्सा है । प्रतिदिन 2 घंटे अभ्यास करें, विशेषकर प्रतिशत, लाभ-हानि और औसत पर ।
  • सामान्य ज्ञान (25 अंक): इसमें भारतीय संविधान, इतिहास और अर्थव्यवस्था शामिल हैं । इसके लिए कक्षा 10वीं स्तर की पुस्तकों का संदर्भ लें ।
  • कम्प्यूटर (10 अंक): MS Office और इंटरनेट के बेसिक से पूरे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं ।

2. छत्तीसगढ़ विशिष्ट ज्ञान (20 अंक)

  • छत्तीसगढ़ सामान्य जानकारी (10 अंक): राज्य का इतिहास, भूगोल और शासकीय योजनाओं को कंठस्थ करें ।
  • समसामयिक घटनाक्रम (10 अंक): छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय स्तर के खेल व पुरस्कारों पर ध्यान दें ।

3. भाषा और मानसिक योग्यता (25 अंक)

  • हिन्दी (07 अंक) व अंग्रेजी (08 अंक): व्याकरण के नियमों जैसे संधि, समास, और English Grammer पर ध्यान दें ।
  • मानसिक योग्यता (10 अंक): कोडिंग-डिकोडिंग और पैटर्न पहचानने का नियमित अभ्यास करें ।

सफलता के मूल मंत्र

  1. कक्षा 10वीं का स्तर: अधिकांश सामान्य ज्ञान और विज्ञान के प्रश्न छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा 10वीं स्तर के होंगे, अतः उसी के अनुसार तैयारी करें ।
  2. नेगेटिव मार्किंग: याद रखें कि व्यापम की परीक्षाओं में गलत उत्तर पर अंक काटे जाते हैं, इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनमें आप सुनिश्चित हों।
  3. मॉक टेस्ट: सप्ताह में कम से कम एक बार 100 प्रश्नों का अभ्यास सेट हल करें।

परीक्षा समय-सारणी (Exam Schedule)

मण्डी बोर्ड उप निरीक्षक (MBS126) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक समय-सारणी नीचे दी गई है। कृपया इन तिथियों को ध्यान से नोट करें ताकि कोई भी चरण छूट न जाए

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि06.02.2026 (शुक्रवार)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि27.02.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार (Correction Window)28.02.2026 से 02.03.2026 (सायं 5:00 बजे तक)
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि20.04.2026 (सोमवार)
लिखित परीक्षा की तिथि26.04.2026 (रविवार)
परीक्षा का समयपूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक

आधिकारिक वेब पोर्टल एवं महत्वपूर्ण लिंक्स

मण्डी बोर्ड उप निरीक्षक (MBS126) भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स

विवरणआधिकारिक लिंक (URL)
मुख्य वेबसाइट (CG Vyapam)vyapam.cgstate.gov.in
ऑनलाइन आवेदन (Apply Online)Online Application Portal
नया प्रोफाइल पंजीकरण (New Registration)User Registration Link
लॉगिन पेज (Candidate Login)Candidate Login Portal
विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus)Download Syllabus PDF
परीक्षा केंद्र सूची (Center List)View Exam Centers
newjobsearch.in

Leave a Comment