CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026: 69 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहकारिता विभाग में उप अंकेक्षक (Sub Auditor) के 69 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास गणित विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

Sub Auditor Recruitment 2026 का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
पद का नामउप अंकेक्षक (Sub Auditor – Level 6)
पदकुल 69 पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू29 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथी22 मई 2026
त्रुटि सुधार तिथि23 मई से 25 मई 2026
परीक्षा केंद्रपरीक्षा छत्तीसगढ़ के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी:
अंबिकापुर
बिलासपुर
दुर्ग
जगदलपुर
रायपुर

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातक (Graduation in Mathematics) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

श्रेणीआयु सीमा
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु30 वर्ष
छत्तीसगढ़ निवासीअधिकतम 35 वर्ष
आरक्षित वर्गनियमानुसार छूट

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य वर्ग₹350
OBC₹250
SC / ST / दिव्यांग₹200

वेतनमान

Sub Auditor चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जा सकता है।

संपूर्ण चयन प्रक्रिया (Selection Process)

CG Vyapam Sub Auditor Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा OMR आधारित होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सभी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

परीक्षा (Exam Pattern)

विवरणजानकारी
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्नों का प्रकारवस्तुनिष्ठ (MCQ)
कुल प्रश्न100
कुल अंक100 अंक
प्रत्येक प्रश्न1 अंक
नेगेटिव मार्किंग1/4 अंक
परीक्षा अवधि2 घंटे
उत्तर भरने का माध्यमOMR शीट (नीला/काला बॉल पेन)

महत्वपूर्ण तिथियाँ

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू29 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 मई 2026
त्रुटि सुधार तिथि23 मई से 25 मई 2026
संभावित परीक्षा तिथि05 जुलाई 2026
प्रवेश पत्र जारी25 जून 2026

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF)डाउनलोड करें
JOIN TELEGRAM PAGEClick Here

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

सबसे पहले उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Sub Auditor Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें। सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Sub Auditor को क्या-क्या काम करना पड़ेगा?

CG Vyapam Sub Auditor पद पर चयनित उम्मीदवारों को सहकारिता विभाग से जुड़े वित्तीय और लेखा संबंधी कार्य करने होंगे। मुख्य कार्य निम्न प्रकार होंगे:—–

  • सहकारी समितियों एवं विभागीय खातों की जांच (Audit) करना।
  • आय-व्यय, लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड का सत्यापन करना।
  • खातों में गड़बड़ी या त्रुटियों की जांच करना।
  • ऑडिट रिपोर्ट तैयार करके वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपना।
  • सरकारी नियमों एवं वित्तीय प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करना।
  • दस्तावेजों, बिलों और लेखा रजिस्टर की जांच करना।
  • विभागीय निरीक्षण एवं फील्ड विजिट करना।
  • कंप्यूटर आधारित अकाउंटिंग और रिपोर्टिंग कार्य करना।

यह पद मुख्य रूप से लेखा, ऑडिट और वित्तीय निरीक्षण से संबंधित जिम्मेदारियों वाला सरकारी पद है।

SSC Stenographer

Leave a Comment