FRI Dehradun Recruitment 2026: 91 पदों पर शानदार भर्ती का मौका

Forest Research Institute (FRI), Dehradun ने Group C Recruitment 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 91 पद शामिल हैं, जिनमें MTS, Forest Guard, LDC, Technician, Technical Assistant, Store Keeper और Stenographer जैसे पद शामिल हैं। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 03 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में CBT परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा और कौशल परीक्षण शामिल होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी FRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FRI Group C Recruitment 2026 का विवरण

विवरणजानकारी
संस्था का नामForest Research Institute (FRI), Dehradun
पद का नामLibrary Information Assistant
Technical Assistant
Stenographer Grade-II
Technician
Store Keeper
LDC
Forest Guard
MTS
पदकुल 91पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू04 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथी03 जून 2026
CBT परीक्षाजून 2026 (संभावित)
परीक्षा केंद्रFRI Group C Recruitment 2026 के CBT परीक्षा केंद्र उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
देहरादून
हरिद्वार
हल्द्वानी
ऋषिकेश
रुड़की

शैक्षणिक योग्यता – FRI Group C Recruitment 2026

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Library Information Assistantग्रेजुएशन + लाइब्रेरी साइंस में डिग्री
Technical Assistantसाइंस विषय में स्नातक डिग्री
Stenographer Grade-II12वीं पास + स्टेनोग्राफी ज्ञान
Technician (Field/Lab Research)12वीं (Science) में 60% अंक
Store Keeper12वीं पास
Technician (Maintenance)10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI
Lower Division Clerk (LDC)12वीं पास + टाइपिंग ज्ञान
Forest Guard12वीं पास (Science)
Multi Tasking Staff (MTS)10वीं पास

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष (कुछ पदों के लिए)
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष (Technical Assistant एवं Technician पदों के लिए)
  • SC/ST उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी
  • OBC उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी
  • PwD एवं Ex-Serviceman उम्मीदवार भी आयु छूट के पात्र होंगे
  • आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹1500 (₹800 आवेदन शुल्क + ₹700 प्रोसेसिंग शुल्क)
SC / ST / महिला / PwD₹700 (केवल प्रोसेसिंग शुल्क)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

अंतिम चयन सूची मुख्य रूप से चरण-I (CBT) के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते उम्मीदवार आगे के चरणों में उत्तीर्ण हो:—-

  1. चरण-I: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह 100 अंकों की परीक्षा होगी. विभिन्न पदों के लिए परीक्षा 5 दिनों में अलग-अलग पालियों में उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए पद के अनुसार 1/3 या 1/4की नेगेटिव मार्किंग होगी.
  2. चरण-II: वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test): CBT में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों (रिक्तियों का 5 गुना) को देहरादून में होने वाली पेन-पेपर परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसमें 50 अंकों का एक लघु निबंध और पत्र लिखना होगा, जो केवल क्वालिफाइंग (न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य) प्रकृति का होगा.
  3. चरण-III: कौशल / ट्रेड परीक्षण (जहाँ लागू हो): LDC के लिए टाइपिंग टेस्ट, स्टेनोग्राफर के लिए आशुलिपि परीक्षा, तकनीशियन के लिए ट्रेड टेस्ट और फॉरेस्ट गार्ड के लिए शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा, जो केवल क्वालीफाइंग होगा.

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू04 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जून 2026
CBT परीक्षा (संभावित)जून 2026
वर्णनात्मक परीक्षाबाद में घोषित होगी
कौशल / ट्रेड टेस्टबाद में घोषित होगा

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरण (Description)लिंक (Link)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)यहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक अधिसूचना (Notification PDF)डाउनलोड करें
JOIN TELEGRAM PAGEClick Here

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार FRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके बाद “Group C Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Deendayal Research Institute

Leave a Comment