भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने Group B और Group C के कुल 1110 पदों पर भर्ती के लिए INCET 01/2025 अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2025 से Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है। यह Indian Navy में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
भारतीय नौसेना (Indian Navy) का विवरण को तालिका में प्रस्तुत किया गया है
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | Indian Navy |
| पद का नाम | Naval Civilian Staff पोस्ट |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 05/07/2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथी | 18/07/2025 |
| आवेदन शूल्क | सामान्य (UR) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए: ₹295 एससी (SC) / एसटी (ST) / दिव्यांग (PwBD) / भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) / महिला उम्मीदवारों के लिए: शुल्क नहीं (NIL) आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन (Online) |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष से 20 वर्ष (पद के अनुसार) अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष से 45 वर्ष (पद के अनुसार) आरक्षण श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। |
| योग्यता | उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक, बी.एससी, डिप्लोमा, आईटीआई, 12वीं या 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| अधिसूचना | यहां क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन | यहां क्लिक करें |
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न – Indian Navy भर्ती 2025
(a) आवेदन की स्क्रीनिंग:
भारतीय नौसेना सभी ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जांच नहीं करेगी। केवल पात्रता मानदंड पूरा करना ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने की गारंटी नहीं देता।
(b) परीक्षा योजना:
पात्र उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जो हिंदी और अंग्रेज़ी (सामान्य अंग्रेजी को छोड़कर) दोनों भाषाओं में होगी।
| अनुभाग | विषय | प्रश्न/अधिकतम अंक |
|---|---|---|
| A | सामान्य बुद्धि | 25 |
| B | सामान्य ज्ञान | 25 |
| C | गणितीय अभियोग्यता | 25 |
| D | अंग्रेज़ी भाषा | 25 |
| कुल | 100 |
समय अवधि: 90 मिनट
भारतीय नौसेना भर्ती INCET 01/2025 के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (Qualifying Marks) निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 35% निर्धारित हैं। ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 30% है। वहीं, अन्य सभी वर्गों जैसे कि एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PwBD) आदि के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 25% निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में इन अंकों को प्राप्त करना अनिवार्य है।
टाई की स्थिति में चयन (Resolution of Tie):
यदि एक या अधिक उम्मीदवारों के समान अंक आते हैं, तो पहले जन्म तिथि को देखा जाएगा — अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। यदि जन्म तिथि भी समान हो, तो पहले नाम के वर्णमाला क्रम के आधार पर वरीयता दी जाएगी।
स्क्राइब सुविधा (Scribe):
40% या उससे अधिक विकलांगता वाले PwBD उम्मीदवारों जैसे नेत्रहीन, दोनों हाथों से प्रभावित, सेरेब्रल पाल्सी वाले उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा उपलब्ध होगी। अन्य PwBD के लिए, सरकारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित आवश्यक प्रमाणपत्र देने पर यह सुविधा मिलेगी।
वेतनमान (Salary):
वेतन ₹18,000 से ₹1,42,400 प्रतिमाह तक निर्धारित है।
अभ्यर्थी विस्तृत वेतन संरचना की जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।
भारतीय नौसेना नागरिक कर्मचारी भर्ती (INCET-01/2025) – कुल 1110 पद
| क्रम | पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | स्टाफ नर्स | 01 |
| 2 | चार्जमैन (नेवल एविएशन) | 01 |
| 3 | चार्जमैन (अम्युनिशन वर्कशॉप) | 08 |
| 4 | चार्जमैन (मैकेनिक) | 49 |
| 5 | चार्जमैन (अम्युनिशन एंड एक्सप्लोसिव) | 53 |
| 6 | चार्जमैन (इलेक्ट्रिकल) | 38 |
| 7 | चार्जमैन (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड गायरो) | 05 |
| 8 | चार्जमैन (वेपन इलेक्ट्रॉनिक्स) | 05 |
| 9 | चार्जमैन (इंस्ट्रूमेंट) | 02 |
| 10 | चार्जमैन (मैकेनिकल) | 11 |
| 11 | चार्जमैन (हीट इंजन) | 07 |
| 12 | चार्जमैन (मैकेनिकल सिस्टम्स) | 04 |
| 13 | चार्जमैन (मेटल) | 21 |
| 14 | चार्जमैन (शिप बिल्डिंग) | 11 |
| 15 | चार्जमैन (मिलराइट) | 05 |
| 16 | चार्जमैन (ऑक्सिलरी) | 03 |
| 17 | चार्जमैन (रेफ्रिजरेशन और एसी) | 04 |
| 18 | चार्जमैन (मेकाट्रॉनिक्स) | 01 |
| 19 | चार्जमैन (सिविल वर्क्स) | 03 |
| 20 | चार्जमैन (मशीन) | 02 |
| 21 | चार्जमैन (प्लानिंग, प्रोडक्शन एंड कंट्रोल) | 13 |
| 22 | असिस्टेंट आर्टिस्ट रिटाउचर | 02 |
| 23 | फार्मासिस्ट | 06 |
| 24 | कैमरामैन | 01 |
| 25 | स्टोर अधीक्षक (आर्मामेंट) | 08 |
| 26 | फायर इंजन ड्राइवर | 14 |
| 27 | फायरमैन | 30 |
| 28 | स्टोरकीपर / स्टोरकीपर (आर्मामेंट) | 178 |
| 29 | सिविलियन मोटर ड्राइवर (साधारण ग्रेड) | 117 |
| 30 | ट्रेड्समैन मेट | 207 |
| 31 | पेस्ट कंट्रोल वर्कर | 53 |
| 32 | भंडारी | 01 |
| 33 | लेडी हेल्थ विज़िटर | 01 |
| 34 | मल्टी टास्किंग स्टाफ (मिनिस्टीरियल) | 09 |
| 35 | एमटीएस (गैर-औद्योगिक) / वार्ड सहायिका | 81 |
| 36 | एमटीएस (गैर-औद्योगिक) / ड्रेसर | 02 |
| 37 | एमटीएस (गैर-औद्योगिक) / धोबी | 04 |
| 38 | एमटीएस (गैर-औद्योगिक) / माली | 06 |
| 39 | एमटीएस (गैर-औद्योगिक) / नाई | 04 |
| 40 | ड्राफ्ट्समैन (कंस्ट्रक्शन) | 02 |